
'अमेरिका में भी दीपू चंद्र जैसी घटनाएं...', ट्रंप की भारत विरोधी सहयोगी की इस्लाम को लेकर वॉर्निंग
AajTak
बांग्लादेश में बुधवार को दीपू चंद्र नाम के हिंदू शख्स की भीड़ ने हत्या कर दी थी. इससे पहले दीपू चंद्र नाम के एक और हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग हुई थी, जिसे लेकर दुनियाभर में गहरा आक्रोश देखने को मिला था.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर (Laura Loomer) अपनी भारत विरोधी बयानबाजियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश में भीड़ द्वारा मारे गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है.
लूमर ने दीपू चंद्र की लिंचिंग का हवाला देते हुए अमेरिका में इस्लामवादी विचारधाराओं के कथित प्रसार को लेकर चेतावनी दी. उन्होंने दावा किया कि इस तरह की विचारधाराएं अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत को सामान्य बनाने की कोशिश कर रही हैं. लूमर ने चेताया कि अगर अमेरिकी सांसदों ने इस्लामी चरमपंथ और उसकी फंडिंग के स्रोतों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए, तो ऐसी घटनाएं अमेरिका में भी आम हो जाएंगी.
बांग्लादेश में हुई इस लिंचिंग पर टिप्पणी करते हुए लूमर ने कहा कि अगर हम अपने सांसदों से यह मांग नहीं करेंगे कि वे इस्लाम और इस्लामी फंडिंग से चलने वाले उन प्रयासों पर खुलकर बोलें, जो यहूदी-विरोधी और ईसाई-विरोधी नफरत को मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह सब बहुत जल्द अमेरिका में भी देखने को मिलेगा.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका की कुछ मीडिया हस्तियां जानबूझकर उन इस्लामवादी नैरेटिव को हल्का करके पेश कर रही हैं, जो कट्टरपंथ और उग्रवाद को बढ़ावा देती हैं.
लॉरा लूमर को मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विचारधारा की एक प्रमुख आवाज मानी जाती हैं और इससे पहले भी वह भारत-विरोधी और आप्रवासन-विरोधी रुख अपना चुकी हैं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










