
अमेरिका में भीषण ठंड, US कैपिटल के भीतर होगी ट्रंप की शपथ, 1985 के बाद पहला मौका
AajTak
ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, 'वाशिंगटन, डी.सी. के लिए मौसम पूर्वानुमान तापमान को रिकॉर्ड निचले स्तर पर ले जा सकता है. देश में आर्कटिक तूफान चल रहा है. मैं नहीं चाहता कि इससे लोग प्रभावित हों. इसलिए, मैंने प्रेयर और अन्य भाषणों के अलावा इनॉग्रेशन स्पीच भी यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल में देने का आदेश दिया है.'
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा है कि सोमवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह भीषण ठंड के कारण बाहर के बजाय अमेरिकी कैपिटल के अंदर होगा. रिपोर्ट्स में इसे हाल के इतिहास के सबसे ठंडे शपथ-ग्रहण समारोहों में से एक बताया जा रहा है.
ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, 'वाशिंगटन, डी.सी. के लिए मौसम पूर्वानुमान तापमान को रिकॉर्ड निचले स्तर पर ले जा सकता है. देश में आर्कटिक तूफान चल रहा है. मैं नहीं चाहता कि इससे लोग प्रभावित हों. इसलिए, मैंने प्रेयर और अन्य भाषणों के अलावा इनॉग्रेशन स्पीच भी यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल में देने का आदेश दिया है.'
1985 में भी भीतर आयोजित हुआ था समारोह
ट्रंप ने पिछली बार उस समय का जिक्र किया जब ठंड के कारण शपथ ग्रहण समारोह को भीतर आयोजित किया गया था- 1985 में पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह. ट्रंप ने कहा कि समर्थक कैपिटल वन एरिना के अंदर स्क्रीन पर समारोह देख सकते हैं. कैपिटल वन एरिना वॉशिंगटन शहर में स्थित एक खेल स्थल है, जिसमें 20,000 लोग बैठ सकते हैं.
ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगी मिशेल ओबामा
इस बीच जानकारी मिली है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी. अमेरिकी इतिहास में बीते 150 सालों में ये पहला मौका है जब पूर्व राष्ट्रपति और उनके पति या पत्नी इस समारोह में भाग नहीं ले रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









