
अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति पर बच्चे के यौन उत्पीड़न का आरोप, ICE ने किया गिरफ्तार
AajTak
अमेरिका में ICE ने भारतीय मूल के वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली को न्यू जर्सी में 13 साल से कम उम्र के बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के संगीन इल्जाम में पकड़ा गया है. उसके खिलाफ चोरी और पब्लिक डिसऑर्डर के आरोप भी लगे हैं. कानूनी तौर पर उसके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जारी है.
अमेरिका में इमिग्रेशन एजेंसी की कार्रवाई के बाद एक भारतीय मूल के व्यक्ति का मामला चर्चा में है. अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने 16 फरवरी 2026 को अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट @ICEgov पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी. एजेंसी ने बताया कि वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली (Vodela Yashaswi Kottapalli) नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. उसके खिलाफ न्यू जर्सी में गंभीर आपराधिक आरोप लंबित हैं.
ICE ने उसे “भारत से आपराधिक अवैध विदेशी” बताया है. एजेंसी के मुताबिक, उसे डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी होने तक कस्टडी में रखा जाएगा. इस कार्रवाई के बाद भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है.
कौन है आरोपी और क्या हैं आरोप? ICE के मुताबिक वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली भारतीय मूल का नागरिक है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था. उसके खिलाफ न्यू जर्सी में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप है. इसके अलावा उस पर चोरी से जुड़े आरोप भी हैं. सार्वजनिक अव्यवस्था का मामला भी दर्ज बताया गया है. ये सभी आरोप फिलहाल पेंडिंग हैं, यानी अदालत में विचाराधीन हैं. अभी तक कोर्ट की ओर से अंतिम फैसला नहीं आया है. ICE ने इन लंबित मामलों के आधार पर उसे हिरासत में लिया है.
ICE ने अपने पोस्ट में साफ कहा है कि आरोपी को निष्कासन की प्रक्रिया पूरी होने तक हिरासत में रखा जाएगा. एजेंसी का कहना है कि गंभीर आरोपों को देखते हुए उसे रिहा नहीं किया जाएगा. ICE का यह भी कहना है कि अमेरिका में अवैध रूप से रहने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल यह मामला इमिग्रेशन कोर्ट की प्रक्रिया से गुजर रहा है. डिपोर्टेशन का अंतिम फैसला अदालत और इमिग्रेशन अधिकारियों की कार्यवाही के बाद होगा. जब तक प्रक्रिया पूरी नहीं होती, वह एजेंसी की कस्टडी में रहेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स में क्या कहा गया? इस मामले को लेकर कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट प्रकाशित की हैं. कई मीडिया रिपोर्ट में ICE के पोस्ट का हवाला दिया गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ICE ने उसे “child rapist” कहकर संबोधित किया है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









