
अमेरिका में भारतीय फैमिली के किडनैपिंग-मर्डर केस में सस्पेंस गहराया, आरोपी 11 साल की काट चुका है सजा
AajTak
कैलिफोर्निया में किडनैप किए गए भारतीय मूल के परिवार के चारों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी रॉबरी के मामले में 11 साल की जेल की सजा काट चुका है. हालांकि अबतक ये नहीं पता चल पाया है कि इस वारदात को अंजाम क्यों दिया गया.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में जिस भारतीय मूल के परिवार के 4 लोगों का किडनैपिंग के बाद मर्डर किया गया, इस वारदात को एक ऐसे शख्स ने अंजाम दिया जो कि रॉबरी के लिए दोषी ठहराया गया था और उसने 11 साल जेल में बिताए थे. मर्स्ड काउंटी के शेरिफ ने कहा कि अबतक ये पता नहीं चला है कि आरोपी ने परिवार को किडनैप क्यों किया था.
मर्स्ड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने बुधवार की रात बताया कि इस क्रूर घटना को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. अधिकारियों ने सोमवार से लापता भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद कर लिए हैं. शेरिफ ने बताया कि 48 वर्षीय आरोपी ने मंगलवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद शहर के एटवाटर में सुसाइड का प्रयास भी किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. होश में आने के बाद वो हिंसक हो गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे बहलाकर शांत कराया.
शेरिफ ने कहा कि इस समय ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे कहा जा सके कि इस घटना में कोई दूसरा शख्स भी शामिल है. हालांकि मुझे लगता है कि हम जल्द ही कम से कम एक और व्यक्ति को पकड़ने में कामयाब होंगे. एक फार्मवर्कर ने 8 महीने की बच्ची समेत परिवार के शवों की रिपोर्ट करने के लिए बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फोन किया था.
2005 में रॉबरी केस में दोषी पाया गया था आरोपी
शेरिफ वार्नके ने कहा जांच के बारे में ज्यादा जानकारी देने से बचते हुए कहा कि आरोपी सालगाडो से पूछताछ की जा रही है, जिसे साल 2005 में रॉबरी के लिए दोषी ठहराया गया था. आरोपी के परिवार ने अधिकारियों को बताया कि उसने अपहरण में शामिल होने की बात स्वीकार की थी. कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ करेंक्शंस एंड रिहैबिलेशन ने बताया कि उसे साल 2015 में जेल से रिहा किया गया था और 3 साल बाद पैरोल पर रिहा कर दिया गया था.
अबतक नहीं लगा कोई आरोप

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











