
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, करीब 9000 हजार उड़ानें रद्द, कई राज्यों में इमरजेंसी
AajTak
अमेरिका में आए भीषण विंटर स्टॉर्म 'फर्न' ने जनजीवन और हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है. शनिवार को करीब 4,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि हजारों घरों की बिजली गुल हो गई. कई राज्यों में आपातकाल घोषित किया गया है और हालात के और बिगड़ने की चेतावनी दी गई है.
अमेरिका इस समय एक बेहद तेज बर्फीले तूफान की चपेट में है, जिससे कई राज्यों में आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है. विंटर स्टॉर्म 'फर्न' की वजह से शनिवार को करीब 4,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि रविवार की 8,800 से ज्यादा उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी हैं. यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर ने दी है.
तूफान का असर दक्षिणी राज्य टेक्सास तक पहुंच गया है, जहां हजारों घरों की बिजली गुल हो गई. वहीं अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में भारी बर्फबारी, ओले और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. खराब मौसम के चलते यात्रा, सड़क यातायात और रोजमर्रा की गतिविधियों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है.
यह भी पढ़ें: Air India ने 25-26 जनवरी की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं, अमेरिका में 'विंटर स्टॉर्म' का अलर्ट
अमेरिका की बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से सतर्क रहने को कहा है. डेल्टा एयरलाइंस ने बताया कि तूफान के कारण उड़ानों के समय में लगातार बदलाव हो रहे हैं. अटलांटा और पूर्वी तट के कई शहरों जैसे न्यूयॉर्क और बोस्टन में अतिरिक्त उड़ानें रद्द की गई हैं.
डेल्टा एयरलाइंस ने बर्फ हटाने के लिए टीम तैनात की
डेल्टा एयरलाइंस ने यह भी कहा कि उसने दक्षिणी हवाई अड्डों पर बर्फ हटाने और सामान संभालने के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं. वहीं बिजली आपूर्ति संभालने वाली एजेंसियां भी बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट से बचने की तैयारी में जुटी हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









