
अमेरिका में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा कोहराम, इंडियाना में हमलावर समेत 4 की मौत
AajTak
यूएस के इंडियाना में ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में हमलावर समेत 4 लोगों की मौत हो गई
अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है. यूएस के इंडियाना में ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घयाल हो गए हैं. इंडियाना के मेयर मार्क डब्ल्यू मायर्स ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है. स्थिति नियंत्रण में हैं. ग्रीनवुड पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम को हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था. हालांकि उसकी भी मौत हो गई है. हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं. फायरिंग के वक्त लोग मॉल में शॉपिंग कर रहे थे, जैसे ही हमलावर ने गोलियां बरसाईं, सभी लोग दहशत में आ गए, यहां वहां भागने लगे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को मॉल से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया.
पुलिस के मुताबिक ऐसी वारदात चिंता का कारण बनती जा रही है. निश्चित तौर पर ये ठीक नहीं हैं, मृतकों के परिजन डरे हुए हैं. घायलों का इलाज जारी है. पुलिस के मुताबिक हमलावर के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद था. उसके पास कुछ पत्रिकाएं भी थीं. हमलावर ने राइफल से फूड कोर्ट पर गोलियां बरसाईं थी.
इस महीने की शुरुआत में इंडियाना में ही फायरिंग की एक और घटना हुई थी. इसमें हमलावर ने 10 लोगों को गोली मारी थी, इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी.ये घटना ब्रेइंडियाना के गैरी में हुई थी. इससे पहले अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फायरिंग हुई थी. फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं थी. घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 24 लोग घायल हो गए थे. हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं. हमलावर को पकड़ लिया गया था. उसकी उम्र 22 साल थी.
ये भी देखे

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









