
अमेरिका में फिर गोलीबारी, इस बार वाटर पार्क बना निशाना... 2 बच्चों समेत 8 लोग घायल
AajTak
ओकलैंड काउंटी पुलिस के मुताबिक संदिग्ध शनिवार शाम करीब 5 बजे रोचेस्टर हिल्स में ऑबर्न स्प्लैश पैड पहुंचा और अपनी गाड़ी से उतरने के बाद उसने गोलीबारी शुरू कर दी. शेरिफ माइकल बाउचर्ड ने बताया कि हमलावर ने 9 एमएम सेमी-ऑटोमेटिक ग्लॉक से करीब 30 राउंड फायरिंग की.
अमेरिकी राज्य मिशिगन के सबसे बड़े शहर डेट्रॉइट के पास शनिवार को एक वाटर पार्क में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए. फायरिंग की यह घटना रोचेस्टर हिल्स के चिल्ड्रन वाटर पार्क में हुई. ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बाउचर्ड ने बताया कि हमलावर गोलीबारी करने के बाद पास के एक घर में छिप गया. पुलिस ने घर को घेर लिया और अंदर जाने पर संदिग्ध मृत मिला. गोलीबारी में घायल बच्चों और अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ओकलैंड काउंटी पुलिस के मुताबिक संदिग्ध शनिवार शाम करीब 5 बजे रोचेस्टर हिल्स में ऑबर्न स्प्लैश पैड पहुंचा और अपनी गाड़ी से उतरने के बाद उसने गोलीबारी शुरू कर दी. शेरिफ माइकल बाउचर्ड ने बताया कि हमलावर ने 9 एमएम सेमी-ऑटोमेटिक ग्लॉक से करीब 28 राउंड फायरिंग की. घटनास्थल से एक बंदूक और तीन खाली मैगजीन बरामद की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इसी बंदूक से गोलीबारी की गई.
पुलिस ने फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी. अधिकारियों ने कहा कि खतरा अब भी बना हुआ है. रोचेस्टर हिल्स के मेयर ब्रायन के. बार्नेट ने कहा कि पुलिस ने हमले वाली जगह को सुरक्षित कर लिया है. हम सभी के धैर्य की सराहना करते हैं. गोलीबारी की इस घटना में घायल सभी लोगों के लिए प्रार्थनाएं हैं. जैसे ही हमारे पास जानकारी होगी हम और अपडेट साझा करेंगे. रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 27 मील उत्तर में है.
गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने एक्स पर एक बयान में घोषणा की कि वह गोलीबारी के बाद स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. उन्होंने लिखा, 'रोचेस्टर हिल्स में हुई गोलीबारी के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं'. बता दें कि रोचेस्टर हिल्स से 15 मील उत्तर में स्थित ऑक्सफोर्ड में 2021 में एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें चार स्टूडेंट मारे गए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










