
अमेरिका में प्लेन हाईजैक होने के बाद हड़कंप, पायलट ने दी वॉलमार्ट स्टोर में क्रैश करने की धमकी
AajTak
अमेरिका में प्लेन हाईजैक की घटना और धमकी के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारियों ने इलाके से निवासियों को वहां से निकालना शुरू किया. सभी नागरिकों से अगले निर्देश मिलने तक उस क्षेत्र से दूर रहने की बात कही गई. टुपेलो पुलिस ने कहा कि वो उस पायलट के संपर्क में हैं जिसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी है.
अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विमान के पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दे डाली. पायलट ने 9-सीटर विमान को हाइजैक कर टुपेलो हवाई अड्डे से लेकर उड़ान भरी. इसके बाद एक घंटे तक वह शहर के ऊपर ही उड़ान को नचाता रहा.
जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने कई दुकानों को खाली कराया है. घटना पांच बजे सुबह (स्थानीय समय) की है. धमकी देने वाले ने कहा कि वह प्लेन को वॉलमार्ट से टकराकर क्रैश कर देगा.
अगले निर्देश तक क्षेत्र से दूर रहें आनन-फानन अधिकारियों ने इलाके से निवासियों को वहां से निकालना शुरू किया. सभी नागरिकों से अगले निर्देश मिलने तक उस क्षेत्र से दूर रहने की बात कही गई. टुपेलो पुलिस ने कहा कि वो उस पायलट के संपर्क में हैं जिसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की धमकी दी है.
अपडेट के लिए सतर्क रहें नागरिक- पुलिस डेली मेल ने गवर्नर टेट रीव्स के हवाले से कहा कि राज्य के कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रबंधक इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. सभी नागरिकों को टुपेलो पुलिस विभाग के अपडेट के प्रति सतर्क और जागरूक रहना चाहिए.
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पायलट की इस अजीबोगरीब हरकत की वजह से लोग हैरान हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है. अभी तक इस बात को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है. पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









