
अमेरिका में निकली कम्युनिस्ट पार्टी की रैली, लिखा- Billionaires are Parasites... एलन मस्क ने दिया ये रिएक्शन
AajTak
रिवोल्यूशनरी कम्युनिस्ट एक वैश्विक आंदोलन है, जो कई देशों में सक्रिय है. अब अमेरिका में भी इसकी शुरुआत हुई है. सभा के बाद, लगभग 500 आरसीए सदस्यों ने हथौड़े और दरांती सिंबल वाले लाल झंडे दिखाते हुए फिलाडेल्फिया की सड़कों पर मार्च किया.
कम्युनिज्म (साम्यवाद) और संयुक्त राज्य अमेरिका का एक साथ चलने का विचार लगभग अकल्पनीय है. इन दोनों का एक साथ चलना और एक साथ अस्तित्व में रहना अपने आप में एक विरोधाभास हो सकता है. साम्यवाद जिसे अब एक पुरातन आंदोलन या विचारधारा माना जाता है, उसने एक बार फिर इस पूंजीवादी देश (अमेरिका) में सिर उठाया है. नवगठित रिवोल्यूशनरी कम्युनिस्ट ऑफ अमेरिका (RCA) ने रविवार को फिलाडेल्फिया में अपनी पहली कांग्रेस (सभा) आयोजित की.
दरअसल, रिवोल्यूशनरी कम्युनिस्ट एक वैश्विक आंदोलन है, जो कई देशों में सक्रिय है. अब अमेरिका में भी इसकी शुरुआत हुई है. सभा के बाद, लगभग 500 आरसीए सदस्यों ने हथौड़े और दरांती सिंबल वाले लाल झंडे दिखाते हुए फिलाडेल्फिया की सड़कों पर मार्च किया. जैसे-जैसे मार्च आगे बढ़ा, 'क्लास वॉर 2024' (वर्ग संघर्ष) का नारा गूंज उठा. आरसीए के मार्च वीडियो पर एलन मस्क से एक छोटी लेकिन कड़ी प्रतिक्रिया दी.
Say hello to America's communist generation... pic.twitter.com/nVrg6GKXQF
आरसीए ने अरबपतियों को परजीवी बताया
आरसीए ने अपने हैंडल से मार्च का वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'अरबपति परजीवी हैं' (Billionaires are Parasites). एलन मस्क ने आरसीए मार्च के वीडियो कैप्शन पर हैरानी जतायी और कॉमेंट सेक्शन में एक एक्सक्लेमेटरी मार्क (विस्मयादिबोधक चिह्न !) पोस्ट किया. बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में होती है. शायद एक बिलेनियर के स्वामित्व वाले प्लेटफार्म पर अरबपतियों को 'परजीवी' कहने पर एलन मस्क ने यह प्रतिक्रिया दी होगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










