
अमेरिका में नहीं बंद होगा टिकटॉक! चीन के साथ हुई व्यापार वार्ता के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत
AajTak
अमेरिका के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अमेरिका में टिकटॉक बंद नहीं होने जा रहा है, ऐसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं. ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा कि चीन के साथ एक विशेष कंपनी पर भी समझौता हुआ, जिसे हमारे देश के युवा बहुत बचाना चाहते थे.
दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका में करीब 11 से 17 करोड़ यूजर्स चीन की टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल करती है. लेकिन इसपर यूजर का डेटा चीनी सरकार के पास भेजने का आरोप लंबे समय से लगते हुए आ रहा है. अमेरिका का कहना है कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा इसकी वजह से खतरे में पड़ सकती है.
चीन की बाइटडांस कंपनी की मशहूर टिकटॉक ऐप पर अमेरिका ने जनवरी 19, 2025 कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, अभी इस ऐप का संचालन अमेरिका में जारी है. प्रतिबंध अभी तक लागू नहीं किया गया है. अमेरिकी सरकार के बीच बाइटडांस की अमेरिकी हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत चल रही है. अमेरिकी सरकार ने कई बार टिकटॉक को अपना अमेरिकी संचालन बेचने का मौका दिया. बताया गया कि अगर 17 सितंबर 2025 तक यदि बिक्री पूरी नहीं होती तो अमेरिका में पूरी तरह से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि टिकटॉक ऐप का संचालन जारी रहेगा. इसे लेकर चीन के साथ व्यापार वार्ता के दौरान बात हुई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, "यूरोप में अमेरिका और चीन के बीच बड़े व्यापारिक बैठक बहुत सफल रही! यह जल्द ही समाप्त होने वाली है. एक विशेष कंपनी पर भी समझौता हुआ, जिसे हमारे देश के युवा बहुत बचाना चाहते थे. वे बहुत खुश होंगे! मैं शुक्रवार को राष्ट्रपति शी से बात करूंगा. हमारे रिश्ते अब भी बहुत मजबूत हैं!!!"
चीन की बाइटडांस कंपनी के टिकटॉक ऐप पर अमेरिका ने जनवरी 19, 2025 कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, अभी इस ऐप का संचालन अमेरिका में जारी है. अमेरिकी सरकार के बीच बाइटडांस की अमेरिकी हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत चल रही है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के कड़े नियमों से बच नहीं पाए खाबी लेम, दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टिकटॉक स्टार को भी छोड़ना पड़ा US

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









