
अमेरिका में तीन फिलिस्तीनी छात्रों को गोली मारने के आरोप में एक गिरफ्तार, FBI करेगी जांच!
AajTak
बर्लिंगटन पुलिस ने बताया कि हिशम अवरतानी, तहसीन अहमद और किन्नान अब्दलहामिद को एक शख्स ने वर्मोंट यूनिवर्सिटी कैंपस के पास गोली मार दी. पुलिस का कहना है कि अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, पीड़ित परिवारों ने इसे हेट क्राइम बताया है.
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच अमेरिका के वर्मोंट में तीन फिलिस्तीनी छात्रों को गोली मार दी गई. इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस से मामले की हेट क्राइम के तहत जांच करने की मांग की है.
इससे पहले बर्लिंगटन पुलिस ने बताया कि हिशम अवरतानी, तहसीन अहमद और किन्नान अब्दलहामिद को एक शख्स ने वर्मोंट यूनिवर्सिटी कैंपस के पास गोली मार दी. अधिकारियों का कहना है कि वे हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हमले के वक्त छात्रों ने पारंपरिक स्कार्फ पहन रखा था और अरबी में बात कर रहे थे.
पुलिस ने इस मामले में 48 साल के संदिग्ध जेसन जे. ईटन को रविवार को गिरफ्तार किया है. तीनों छात्रों को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि दो पीड़ितों की हालत स्थिर है, जबकि तीसरे को अधिक गंभीर चोटें आई हैं. उधर, FBI ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए तैयार है.
पुलिस के मुताबिक, जेसन उस जगह के पास एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहता है जहां गोलीबारी हुई थी. बर्लिंगटन पुलिस ने कहा कि छात्रों पर उस समय हमला किया गया जब वे एक रिश्तेदार से मिलने के बाद प्रॉस्पेक्ट स्ट्रीट पर घूम रहे थे. तभी उन्हें एक श्वेत व्यक्ति मिला, जिसके पास हैंडगन थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बिना कुछ बोले पिस्तौल से कम से कम चार गोलियां चलाईं और वह पैदल ही भाग गया.
अधिकारियों के मुताबिक, अभी हमले की वजह का पता नहीं चला है. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों को इकट्ठा किया गया है. पीड़ित छात्रों के परिवारों ने कहा कि जब तक शूटर को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े. पीड़ितों में दो अमेरिकी नागरिक हैं, जबकि एक कानूनी निवासी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








