
अमेरिका में ट्रक ड्राइवर से राहुल गांधी ने पूछा- कितना कमाते हो? जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग
AajTak
राहुल गांधी ने ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा की. इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल से पूछा कि वे कितना कमा लेते हैं. इस पर गिल ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर राहुल गांधी दंग रह गए. राहुल ने यात्रा के दौरान सिद्धू मूसेवाला का गाना भी सुना.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. उन्होंने हाल ही में एक ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा की. इस दौरान उन्होंने ट्रक के ड्राइवर तेजिंदर गिल से बातचीत भी की. राहुल ने इस बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है. राहुल ने यात्रा के दौरान ट्रक ड्राइवर की महीने की कमाई के बारे में भी सवाल किया. ड्राइवर तेजिंदर गिल ने जब महीने की अपनी कमाई बताई तो, उसे सुनकर राहुल भी दंग रह गए.
राहुल गांधी ने इससे पहले पंजाब में भी ट्रक यात्रा की थी. तब उन्होंने अमृतसर में ट्रक ड्राइवरों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी थी. अब राहुल अमेरिका में ट्रक यात्रा करते नजर आए. राहुल ने ट्रक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठकर ये यात्रा की. इस दौरान राहुल ने कहा, अमेरिका के ट्रक भारत से ज्यादा आरामदायक हैं. ये ड्राइवर के कंफर्ट को देखकर बनाए गए हैं. हिंदुस्तान में जो ट्रक हैं, उन्हें ड्राइवर के कंफर्ट से कोई मतलब नहीं है. वे ट्रक ड्राइवर के लिए नहीं बनाए गए.
इस दौरान तेजिंदर गिल ने बताया कि यहां ट्रक में सेफ्टी बहुत ज्यादा है. यहां कोई पुलिसवाला तंग नहीं करता. चोरी का डर नहीं है. ओवरस्पीडिंग में चालान जरूर कटता है.
राहुल ने ट्रक ड्राइवर से पूछा कि कितना कमा लेते हो?
इस पर ड्राइवर तेजिंदर गिल ने बताया कि अगर आप अमेरिका में ड्राइवरी करते हैं, तो आराम से महीने में 4-5 लाख रुपये बन जाता है. अपना ट्रक वाला आराम से 8-10 हजार डॉलर कमा लेता है. यानी भारत के हिसाब से महीने में 8 लाख रुपये बना सकते हैं. ये सुनकर राहुल भी हैरान हो जाते हैं, वे कहते हैं कितना... 8 लाख रुपये. इस पर ट्रक ड्राइवर कहता है कि इस इंडस्ट्री में पैसा बहुत है. जिन लोगों के पास इंवेस्ट करने का पैसा नहीं है, उनके लिए ये विकल्प अच्छा है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






