
अमेरिका में ट्रंप के शांति बोर्ड की पहली मीटिंग, पाकिस्तान को भी भेजा जाएगा न्योता
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने वॉशिंगटन में नए शांति बोर्ड की पहली बैठक आयोजित करेंगे, जिसका उद्देश्य गाजा के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाना है. इस बैठक में कई विश्व नेता शामिल होंगे, जबकि यूरोप और अमेरिका के कई पुराने साथी देशों ने इस बोर्ड में शामिल होने से मना कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने वॉशिंगटन में नए शांति बोर्ड की पहली बैठक आयोजित करेंगे. इसके मकसद गाजा के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाना होगा. 19 फरवरी को होने जा रही इस मीटिंग में कई वैश्विक नेता शामिल होंगे. इसके लिए पाकिस्तान को भी न्योता भेजा जाएगा.
ट्रंप की शांति बोर्ड की पहली मीटिंग में वहीं नेता शामिल होंगे, जिन्होंने जनवरी में ट्रंप के निमंत्रण पर बोर्ड में शामिल होने का प्रस्ताव स्वीकार किया था. इसके अलावा गाजा के लिए बनाई गई कार्यकारी समिति के सदस्य भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे.
बता दें कि ये कार्यकारी समिति क्षेत्र के शासन, सुरक्षा और पुनर्निर्माण के खास पहलुओं की देखरेख करेगी.
यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका में तनाव जारी, ट्रंप जल्द देंगे हमले का ऑर्डर!
औपचारक घोषणा का इंतजार
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ट्रंप का निमंत्रण कितने नेता स्वीकार करेंगे. साथ ही बैठक की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है और इसके एजेंडा अभी तय किया जा रहा है. इस मीटिंग के जरिए प्रशासन मजबूत भागीदारी की उम्मीद कर रही है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







