
अमेरिका में जल्द खत्म होगा गवर्नमेंट शटडाउन! सीनेट में वोटिंग से पहले डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स ने दिए संकेत
AajTak
डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि ओबामाकेयर के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी को बढ़ाया जाए, ताकि नागरिकों के लिए हेल्थ कवरेज सस्ता बना रहे. अब रिपब्लिकन इस पर आंशिक सहमति जताते दिख रहे हैं. अगर सीनेट में वोटिंग सफल रही, तो अमेरिका में 40 दिन से ठप सरकारी सेवाओं को फिर से शुरू करने का रास्ता खुल सकता है.
अमेरिका में जारी गर्वनमेंट शटडाउन 40 दिनों से ज्यादा लंबा खिंच चुका है, लेकिन अब इसके जल्द खत्म होने की संभावना जताई जा रही है. रविवार को सीनेट में होने वाले वोट से इसका समाधान निकल सकता है. रिपब्लिकन नेता सिनेटर जॉन थ्यून ने कहा कि 'शटडाउन समाप्त करने पर डेमोक्रेट सदस्यों के साथ डील बन रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है.'
चक शूमर (डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और सीनेटर) के नेतृत्व में डेमोक्रेट्स ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव दिया था, जिसमें ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ (ओबामाकेयर) की सब्सिडी को कम से कम एक साल तक के लिए बढ़ाने की बात थी. शुरुआत में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि रिपब्लिकन एक फाइनेंशियल पैकेज पर काम कर रहे हैं, जो कुछ विभागों (जैसे वेटरन्स, फूड एड) के लिए पूरे साल का फंडिंग सुनिश्चित करेगा और गर्वनमेंट शटडाउन को खत्म करने में मदद करेगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका और जॉर्जिया में पकड़े गए हरियाणा के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर... विदेशी धरती पर भारत की बड़ी कार्रवाई
अमेरिका में सरकार का शटडाउन तब होता है जब कांग्रेस (अमेरिकी संसद) समय सीमा के भीतर फाइनेंस बिल (विभागों और विभिन्न योजनाओं के लिए जरूरी बजट) पारित करने में विफल रहती है, जिससे गैर-जरूरी कामकाज ठप हो जाता है. गवर्नमंट शटडाउन समाप्त करने के लिए कांग्रेस में एक स्पेंडिंग बिल या कन्टीनुइंग रेजोल्योशन (CR) पारित होना और इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर आवश्यक हैं.
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में क्या है नंबर गेम?
साधारण बहुमत: 218 वोट (435 सदस्यों में से), यह मानते हुए कि 218 सदस्यों का कोरम मौजूद है. रिक्तियों या सदन में सदस्यों की अनुपस्थिति की स्थिति में, यह संख्या मतदान करने वालों के बहुमत पर आ जाती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










