
अमेरिका में चुनाव से पहले बैलट बॉक्स पर क्यों मचा हुआ है बवाल? FBI जांच में जुटी
AajTak
स्थानीय पुलिस का कहना है कि बैलट बॉक्स में आग लगने की ये घटनाएं वॉशिंगटन और ओरेगन की है. यहां सोमवार को बैलट बॉक्स में आग लग गईं. ओरेगन के पोर्टलैंड और वॉशिंगटन के वैंकूवर में एक पोलिंग बूथ पर बैलट बॉक्स में आग लग गई. पांच नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले बैलट बॉक्स में आग लगने की इन घटनाओं की जांच एफबीआई कर रही है.
अमेरिका में इस समय एक ही सवाल सभी की जुबां पर है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स दिन-रात एक किए हुए हैं कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार ही व्हाइट हाउस पहुंचे. चुनाव पांच नवंबर को होगा. लेकिन इससे पहले देशभर में प्री-इलेक्शन में भी जमकर वोटिंग हो रही है. लेकिन कई राज्यों में बैलट बॉक्स में आग लगने और नष्ट होने की घटनाओं ने संदेह की स्थिति पैदा कर दी है.
अमेरिका के वॉशिंगटन और ओरेगन में कई जगह बैलट बॉक्सों में आग लग गई. इन बैलट बॉक्स का इस्तेमाल प्री-इलेक्शन के लिए किया गया था, जो वोटों से भरे हुए थे. लेकिन आग लगने की वजह से नष्ट हो गए.
स्थानीय पुलिस का कहना है कि बैलट बॉक्स में आग लगने की ये घटनाएं वॉशिंगटन और ओरेगन की है. यहां सोमवार को बैलट बॉक्स में आग लग गईं. ओरेगन के पोर्टलैंड और वॉशिंगटन के वैंकूवर में एक पोलिंग बूथ पर बैलट बॉक्स में आग लग गई. पांच नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले बैलट बॉक्स में आग लगने की इन घटनाओं की जांच एफबीआई कर रही है.
वॉशिंगटन और ओरेगन के कई बैलट बॉक्स में आगजनी
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एफबीआई इन घटनाओं की जांच में स्टेट और स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके पीछे कौन जिम्मेदार है.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें वॉशिंगटन के पोलिंग बूथ पर कई बैलट बॉक्स से धुंआ निकलता देखा जा सकता है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन बैलट बॉक्स को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे तक खाली नहीं किया गया, जिस वजह से बैलट नष्ट हो गए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











