
अमेरिका में चल रही रिपब्लिकन्स की बैठक, डेमोक्रेट्स की अगले महीने, क्या होता है इसमें, क्यों मानी जाती है जरूरी?
AajTak
अमेरिका के विस्कॉन्सिन में रिपब्लिकन्स की बैठक शुरू हो चुकी, जिसमें ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का चेहरा घोषित किया गया. इसी तरह की बैठक सत्ता पार्टी यानी डेमोक्रेट्स भी करेंगे, जिसमें तय होगा कि उनकी तरफ से कौन उम्मीदवार है. दोनों ही पार्टियों के कन्वेंशन क्या हैं और क्यों अमेरिकी जनता इसे काफी उम्मीद से देखती है?
नवंबर में अमेरिका में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक बड़ी घटना हुई. चुनावी रैली के दौरान हुई गोलीबारी में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए. इसके बाद से बड़ा तबका खुलकर ट्रंप के सपोर्ट में आ गया. अब दोनों पार्टियों की नेशनल कन्वेंशन हो रही है. माना जा रहा है कि अटैक की घटना के बाद कुछ बड़ा उलटफेर हो सकता है.
नामों का हुआ एलान
विस्कॉन्सिन में सोमवार को शुरू हुई रिपब्लिकन्स की बैठक अगले तीन दिन चलेगी. पहले ही रोज इसमें डोनाल्ड ट्रंप को 2024 राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसके बाद ट्रंप ने जेडी वेन्स को उप-राष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाने का एलान किया. ट्रंप के पक्ष में फिलहाल 2,243 रिपब्लिकन नेता हैं, जो नॉमिनेशन के लिए जरूरी नंबर से लगभग दोगुना है. ऐसे में ट्रंप का ही कैंडिडेट चुना जाना पहले से तय था. इस दिन अलग-अलग डेलिगेट्स के रोल भी तय हुए.
चार दिनों की थीम तय
इस हाई प्रोफाइल बैठक की रोज अलग थीम होगी. सोमवार की थीम है- मेक अमेरिका वेल्दी अगेन. मंगवार को मेक अमेरिका सेफ अगेन, बुधवार को मेक अमेरिका स्ट्रॉन्ग अगेन और गुरुवार को मेक अमेरिका ग्रेट वन्स अगेन. सेंटर थीम एक ही है- मेक अमेरिका, ग्रेट अगेन. ट्रंप अपनी रैलियों में लगातार ये बात दोहराते भी रहे. माना जाता है कि इससे युवा वोटरों समेत दक्षिणपंथी वोटर उनसे सीधे कनेक्ट कर पा रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









