
अमेरिका में गुजरात के युवक की सड़क हादसे में मौत, ऊपर से गुजर गईं 14 गाड़ियां
AajTak
घटना के दौरान दर्शील के साथ उसका दोस्त भी था. उसके मुताबिक, सिग्नल बंद था दर्शील सड़क पार कर रहा था. तभी सिग्नल चालू हो गया और गाड़ियां तेज रफ्तार में उसकी ओर बढ़ीं. दर्शील कार से टकराकर नीचे गिर गया और एक के बाद एक 14 गाड़ियों ने दर्शील को बुरी तरह से रौंद दिया.
टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका घूमने गए गुजरात के युवक की सड़क पार करते समय गाड़ी के कुचले जाने के कारण मौत हो गई. उसके ऊपर से एक के बाद एक 14 गाड़ियां गुजर गईं थी. शव की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई. गुजरात के पाटन का रहने वाला दर्शील ठक्कर 4 महीने के टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका घूमने के लिए गया हुआ था. बेटे की मौत की खबर पाकर पाटन में रहने वाले उसके परिवार में मातम छा गया है. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.
दरअसल, गुजरात के पाटन में रहने वाला दर्शील ठक्कर करीबन 4 महीने पहले अमेरिका घूमने के लिए टूरिस्ट वीजा पर गया हुआ था. 29 जुलाई की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रोड क्रॉस करते वक्त दर्शील तेज रफ्तार कार से टकरा गया. इसके बाद दर्शील के ऊपर से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां उसे रौंदते हुए निकल गईं. दर्शील की मौके पर ही मौत हो गई. उसका शव कई कारों से कुचले जाने के कारण बहुत ही बुरी तरह से खराब से हो गया.
दोस्त ने बताई पूरी घटना
बताया गया है कि घटना के दौरान दर्शील के साथ उसका दोस्त भी था. उसके मुताबिक, सिग्नल बंद था दर्शील सड़क पार कर रहा था. तभी सिग्नल चालू हो गया और गाड़ियां तेज रफ्तार में उसकी ओर बढ़ीं. दर्शील कार से टकराकर नीचे गिर गया और एक के बाद एक 14 गाड़ियों ने दर्शील को बुरी तरह से रौंद दिया. इसके कारण दर्शील की मौके पर ही मौत हो गई. दर्शील की मौत की जानकारी गुजरात के पाटन में मौजूद परिवार को इसी दोस्त ने दी थी.
देखें वीडियो...
दर्शील के शव को लेने अमेरिका रवाना हुआ परिवार

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







