
अमेरिका में कोरोना से अब तक हुई 700000 मौतें, 7 करोड़ लोग योग्य हैं, मगर नहीं ले रहे वैक्सीन
AajTak
अमेरिका में मौत का आंकड़ा 6 लाख से 7 लाख तक पहुंचने में सिर्फ साढ़े तीन महीने लगे. मरने वालों की संख्या बोस्टन की आबादी से ज्यादा है. US में अनवैक्सीनेटेड आबादी में डेल्टा वेरिएंट फैलने की वजह से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ.
अमेरिका में कोरोना का कहर थमा नहीं है. यहां अब तक कोरोना से 7 लाख लोगों की मौत हो गई. हालांकि, डेल्टा वेरिएंट का असर जब से कम हुआ है, अस्पतालों ने कुछ राहत की सांस ली है. चौंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका में मौत का आंकड़ा 6 लाख से 7 लाख तक पहुंचने में सिर्फ साढ़े तीन महीने लगे. मरने वालों की संख्या बोस्टन की आबादी से ज्यादा है.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










