
अमेरिका: फ्लोरिडा जेल में बंद इजरायली राजनयिक के बेटे की पिटाई, ये है मामला
AajTak
फ्लोरिडा जेल में बंद एक इजरायली राजनयिक के बेटे के ऊपर हमला करने का मामला सामने आया है. युवक सॉसेज (एक तरह का मांसाहारी खाना) के बारे में बातचीत कर रहा था, जिसके बाद उस पर हमला कर दिया गया.
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के एक जेल में बंद इजरायली राजनयिक के बेटे के ऊपर हमला करने का मामला सामने आया है. युवक सॉसेज (एक तरह का मांसाहारी खाना) के बारे में बातचीत कर रहा था, जिसके बाद उस पर हमला कर दिया गया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 19 वर्षीय अव्राहम गिल को पिछले महीने एक पुलिस अधिकारी पर मोटरसाइकिल से कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. खबरों के अनुसार, गिल को मियामी-डेड काउंटी जेल में कथित तौर पर पीटा गया है.
यह भी पढ़ें: रूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम से भारत को लगा झटका, इन देशों को होगा फायदा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में बंद गिल का एक अन्य कैदी के साथ सॉसेज पर चर्चा को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद 32 वर्षीय कैदी ब्लेक एल्विस एर्मस ने गिल को कई बार मुक्का मारा. बता दें कि गिल को बिना लाइसेंस प्लेट के गाड़ी चलाने के लिए रोके जाने पर उसने अपनी बाइक से एक पुलिस अधिकारी के पैर को कुचल दिया था, जिसके आरोप में पिछले महीने उसे गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, पैर में चोट लगने के बावजूद अधिकारी ने 19 वर्षीय गिल को गिरफ्तार कर लिया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, गिल के वकीलों ने उसे छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसे जेल में डाल दिया गया. दरअसल, गिल अमेरिका में राजनयिकों और उनके परिवारों को आम तौर पर दी जाने वाली राजनयिक छूट के लिए पात्र नहीं था. इसलिए उस पर कार्रवाई हुई.
ऐसे हुई गिरफ्तारी पिछले दिनों गिरफ्तारी के समय 19 वर्षीय गिल ने कहा था कि उसे ट्रैफिक पर खड़े रहना पसंद नहीं था, इसलिए पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह सड़क पर ही नौटंकी करने लगा और जोर-जोर से रोने लगा. अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, गिल, जो एवेंचुरा में रहता है, पर एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर हमला करने का आरोप है. गिल के पिता, एली गिल, मियामी में इजराइली राजदूत हैं. गिल ने अधिकारियों को बताया कि वह वाहनों के बीच से निकल रहा था क्योंकि उसे ट्रैफिक में रुकना पसंद नहीं है. उधर, गिल के वकीलों का तर्क है कि उस पर लगे आरोप हटा दिए जाने चाहिए क्योंकि उनका दावा है कि मियामी कानून उस पर लागू नहीं होता है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









