
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में भेजे B-52 बमबर्षक, जानिए क्यों दुश्मन के लिए महाविध्वंसक है लड़ाकू विमान
AajTak
इन विशालकाय विमानों का इस्तेमाल अमेरिकी वायु सेना बी-52 करीब 50 वर्षों से कर रही है. 21वीं सदी में, इराक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद इनका इस्तेमाल तालिबान और इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाने के लिए किया गया था.
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व (Middle East) में अपने B-52 बमवर्षक विमानों को तैनात कर दिया है. बीते हफ्ते ही रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मध्य पूर्व में अधिक बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा विध्वंसक बी-52 लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों को भेजने का आदेश दिया था.
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस क्षेत्र में बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस की तैनाती की घोषणा की. इस बात की संभावना है कि अगर ईरान फिर से इजरायल पर अटैक करता है तो अमेरिकी इस हमले के खिलाफ अपने बी-52 बमवर्षकों से बमबारी करने का विकल्प चुन सकता है. अमेरिकी वायु सेना के पास वर्तमान में 58 बी-52 बमवर्षक हैं.
'बफ़' के नाम से मशहूर
बता दें कि बी-52 बमवर्षक विमान पारंपरिक बमों के साथ परमाणु बमों को भी गिरा सकते हैं.अक्सर 'बफ़' (बड़ा बदसूरत मोटा साथी) कहे जाने वाले इन विशालकाय विमानों का इस्तेमाल अमेरिकी वायु सेना बी-52 करीब 50 वर्षों से कर रही है.
इसमें बेहद अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम लगे हैं जो इसे दुश्मन के जहाजों, मिसाइलों, रॉकेटों, हेलिकॉप्टरों की जानकारी देते हैं. ताकि यह सही समय पर हमला कर सके या बच सके. 21वीं सदी में, इराक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद इनका इस्तेमाल तालिबान और इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाने के लिए किया गया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका दो B-52 परमाणु बमवर्षक मिडिल ईस्ट में कर रहा तैनात.. जानिए क्या होगा असर?

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








