
अमेरिका ने बीफ समेत 200 उत्पादों से हटाया टैरिफ, ऑस्ट्रेलिया ने की ट्रंप के इस कदम की तारीफ
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीफ सहित 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ हटाने का फैसला लिया है, जिसका ऑस्ट्रेलिया ने स्वागत किया है. साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया अमेरिका का सबसे बड़ा रेड मीट सप्लायर था. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई स्टील और एल्यूमिनियम पर 50% अमेरिकी टैरिफ अब भी लागू है.
ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीफ पर टैरिफ समाप्त करने के निर्णय का स्वागत किया है. विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस कदम को ऑस्ट्रेलियाई उत्पादकों के लिए फायदेमंद बताया है. एबीसी टेलीविजन पर बोलते हुए, वोंग ने कहा कि बीफ सहित 200 से अधिक खाद्य उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ हटने से ऑस्ट्रेलियाई निर्यातकों और अमेरिकी उपभोक्ताओं, दोनों को लाभ होगा, जो बढ़ती किराना कीमतों का सामना कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, 'हम टैरिफ हटाए जाने का स्वागत करते हैं. यह ऑस्ट्रेलियाई बीफ प्रोड्यूसर्स के लिए अच्छी बात है.' ऑस्ट्रेलिया 2024 में अमेरिका का सबसे बड़ा रेड मीट आपूर्तिकर्ता था. वोंग ने कहा कि टैरिफ हटाना खुले बाजारों के महत्व को दर्शाता है, और कहा कि इससे दोनों पक्षों के उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को लाभ होगा.
ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री ने कहा, 'हम इन टैरिफ्स को हटाने का स्वागत करते हैं. यह ऑस्ट्रेलियाई बीफ उत्पादकों के लिए अच्छी बात है.' हालांकि, वोंग ने इस बारे में कोई अनुमान लगाने से इनकार कर दिया कि क्या ऑस्ट्रेलिया अब ट्रंप से ऑस्ट्रेलियाई स्टील और एल्युमीनियम पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को वापस लेने की उम्मीद करता है. एंथनी अल्बनीज सरकार ने इन उपायों में राहत के लिए वाशिंगटन पर दबाव डाला है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है.
ट्रंप प्रशासन ने कॉफी पर टैरिफ कम किया
ट्रंप का बीफ पर घटाने का यह फैसला अमेरिका द्वारा इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ कृषि आयात करों को कम करने के समझौते के तुरंत बाद आया. यह बढ़ती खाद्य और जीवन लागतों को लेकर मतदाताओं की निराशा को दूर करने के ट्रंप प्रशासन के व्यापक प्रयास का एक हिस्सा है. इस हफ्ते की शुरुआत में, ट्रंप ने और अधिक आयात को प्रोत्साहित करने के लिए कॉफी पर टैरिफ कम करने का भी सुझाव दिया था.
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देने और इन्फ्लेशन कम करने का वादा किया था. लेकिन उनकी टैरिफ नीतियों के कारण कई अमेरिकी परिवारों को किराने के सामान, बिजली और आवास के लिए बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव करते हुए दावा किया है कि उनकी टैरिफ पॉलिसी ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








