
अमेरिका ने फोड़ा 18 हजार किलो का बम तो समंदर में आ गया भूकंप, वीडियो वायरल
AajTak
अमेरिका लगातार अपने आपको सैन्य तौर पर मजबूत करने का प्रयास कर रहा है. हाल ही में अमेरिकी नौसेना ने अपने नए एयरक्राफ्ट कैरियर की टेस्टिंग के लिए विस्फोट किया जिसके चलते समंदर में भूकंप जैसे हालात बन गए.
चीन, रूस और ईरान जैसे देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों में तल्खी देखने को मिली है. ऐसे में अमेरिका लगातार अपने आपको सैन्य तौर पर मजबूत करने का प्रयास कर रहा है. हाल ही में अमेरिकी नौसेना ने अपने नए एयरक्राफ्ट कैरियर की टेस्टिंग के लिए विस्फोट किया जिसके चलते समंदर में भूकंप जैसे हालात बन गए. अमेरिकी नौसेना ने युद्ध को लेकर अपनी क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए अपने एक विमानवाहक पोत के पास 40 हजार पाउंड्स के विस्फोटक दागे हैं. बता दें कि युद्ध के हालातों में कई बार बम इन पोत के पास गिरते हैं. अमेरिकी नौसेना देखना चाहती थी कि क्या उनके शिप युद्ध के हालातों में भीषण बमों के हमले झेल सकते हैं या नहीं. अमेरिकी नौसेना ने इस एयरक्राफ्ट कैरियर के पास 40 हजार पाउंड यानि 18,144 किलो का विस्फोट किया था. इस विस्फोट के साथ ही समुद्र के एक बड़े हिस्से में जबरदस्त हलचल महसूस की गई और इस विस्फोट के चलते पानी काफी ऊपर तक उछल गया था.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











