
अमेरिका ने गलती से अपने ही 2 नेवी पायलटों को गोली मारी, Red Sea में बढ़ा तनाव
AajTak
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि गोलीबारी के समय हवाई हमले हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किए जा रहे थे, हालांकि, मिशन के सटीक उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई.
लाल सागर (Red Sea) में दो अमेरिकी नेवी पायलटों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है, हालांकि अमेरिका ने इस घटना को 'फ्रेंडली फायर' करार दिया है, मतलब, अमेरिका ने ही दोनों नेवी पायलटों को गलती से गोली मार दी थी. दोनों पायलटों को जीवित बरामद कर लिया गया है, जिनमें से एक को मामूली चोटें आईं, लेकिन यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि लाल सागर अब कितना खतरनाक हो गया है, क्योंकि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा शिपिंग पर लगातार हमले हो रहे हैं. अमेरिकी और यूरोपीय सैन्य गठबंधन इस क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं. जिससे तनाव बढ़ता जा रहा है.
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि गोलीबारी के समय हवाई हमले हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किए जा रहे थे, हालांकि, मिशन के सटीक उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई.
घटना के दौरान एफ/ए-18 लड़ाकू विमान, विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन से उड़ान भरकर आया था, उसे मार गिराया गया है. 15 दिसंबर को सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की थी कि ट्रूमैन मिडिल ईस्ट में प्रवेश कर चुका है.
सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस गेटीसबर्ग, जो यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है, उसने गलती से एफ/ए-18 पर गोली चलाई.
हालांकि ये साफ नहीं है कि गेटीसबर्ग एफ/ए-18 को दुश्मन के विमान या मिसाइल के रूप में कैसे समझ सकता है, खासकर तब, जब बैटल ग्रुप में जहाज रडार और रेडियो संचार दोनों से जुड़े रहते हैं. हालांकि सेंट्रल कमांड ने कहा कि युद्धपोतों और विमानों ने पहले कई हूती ड्रोन और विद्रोहियों द्वारा लॉन्च की गई एक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल को मार गिराया था.
ट्रूमैन के आगमन के बाद अमेरिका ने हूती विद्रोहियों और उनके मिसाइल फायर को लाल सागर और आसपास के क्षेत्र में टारगेट कर अपने हवाई हमलों को बढ़ा दिया है, हालांकि अमेरिकी युद्धपोत समूह की मौजूदगी से विद्रोही नए हमले शुरू कर सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








