
अमेरिका ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल टेस्ट, चीन-रूस पर नज़र!
AajTak
अमेरिका लगातार अपनी सेना के लिए भविष्य के हथियार बनाने में जुटा है. भविष्य की इन्हीं तैयारियों को देखते हुए अमेरिका ने हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में बदलती स्थिति और रूस-चीन के साथ जारी तकरार के बीच अमेरिका (America) ने एयर-ब्रीथिंग हाइपरसोनिक हथियार की सफल टेस्टिंग की है, ये हथियार साउंड से भी पांच गुना ज्यादा की स्पीड रखता है. अमेरिका के पेंटागन के मुताबिक, साल 2013 के बाद से ही ऐसा टेस्ट करने की कोशिश थी जो अब जाकर सफल हुआ है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











