
अमेरिका ने उठाया ऐसा कदम कि बुरी तरह तिलमिलाया चीन
AajTak
अमेरिका ने दिसंबर में होने जा रहे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए ताइवान समेत 110 देशों को आमंत्रित करने का फैसला किया है. अमेरिका के इस फैसले से चीन भड़का हुआ है. चीन का कहना है कि अमेरिका का ताइवान को आमंत्रित करने का फैसला एक गलती है. चीन ने ये भी कहा कि अमेरिका को ताइवान के अलगाववादियों से दूरी बनानी चाहिए.
अमेरिका ने दिसंबर में होने जा रहे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए ताइवान समेत 110 देशों को आमंत्रित करने का फैसला किया है. अमेरिका के इस फैसले से चीन भड़का हुआ है. चीन का कहना है कि अमेरिका का ताइवान को आमंत्रित करने का फैसला एक गलती है. चीन ने ये भी कहा कि अमेरिका को ताइवान के अलगाववादियों से दूरी बनानी चाहिए. ताइवान अपने आपको एक स्व-शासित लोकतांत्रिक द्वीप के तौर पर देखता रहा है लेकिन चीन का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा है. चीन ताइवान पर बलपूर्वक कब्जे की भी बात करता रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










