
अमेरिका ने इजरायल भेजे अमेरिकी युद्धपोत तो भड़के पुतिन, ब्लैक सी में उतारी किंजल हाइपरसोनिक मिसाइल
AajTak
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, अमेरिका ने इज़राइल और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष के जवाब में भूमध्य सागर में दो विमान वाहक पोत भेजे हैं. रूस ने भूमध्य सागर में अमेरिका की सीधी मौजूदगी को अपने लिए अकथित चेतावनी के तौर पर लिया है. लिहाजा रूस ने किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों के साथ रूसी विमानों को काला सागर पर गश्त करने का आदेश दिया है.
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है. हमास ने जब दो हफ्ते पहले इजरायल पर हमला किया, अमेरिका इसके ठीक तुरंत बाद ही इजरायल के समर्थन में आ गया. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हर प्रकार से सहायता का भरोसा दिया और चंद घंटों बाद ही सैन्य बेड़े इजरायल की ओर रवाना किए. कुल मिलाकर अमेरिका पूरी गहराई से इजरायल और फिलिस्तीनी संघर्ष में उतरता जा रहा है, लेकिन इस बात से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की पेशानियों पर बल पड़ने लगे हैं. आखिर उनकी चिंता का कारण क्या है?
बाइडेन प्रशासन ने इजरायल के समर्थन में भेजे हैं पोत बता दें कि, इजरायल का समर्थन करने के लिए बाइडन प्रशासन ने दूसरे विमानवाहक पोत यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को पूर्वी भूमध्य सागर में भेजा है. अमेरिकी रक्षा सचिव लायड आस्टिन ने कहा कि इसे इजरायल के खिलाफ उठ रहे कदमों और इस युद्ध को व्यापक बनाने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए भेजा गया है. आइजनहावर यूएसएस गेराल्ड आर.फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में शामिल हो जाएगा, जो पहले से ही इजरायल के पास मौजूद है. यह कदम वहां लड़ाकू विमान और क्रूजर के साथ अमेरिकी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए उठाया गया है.
रूस ने काला सागर में तैनात की किंजल अमेरिका की इजरायल के लिए की जा रही इस मदद को लेकर उन्होंने चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद एक प्रेस कांन्फ्रेंस में अपनी बात रखी. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, अमेरिका ने इज़राइल और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष के जवाब में भूमध्य सागर में दो विमान वाहक पोत भेजे हैं. रूस ने भूमध्य सागर में अमेरिका की सीधी मौजूदगी को अपने लिए अकथित चेतावनी के तौर पर लिया है. लिहाजा रूस ने किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों के साथ रूसी विमानों को काला सागर पर गश्त करने का आदेश दिया है.
इजरायल का समर्थन, रूस पर निशाना एक तरह से अमेरिका, इजरायल के समर्थन में तो खड़ा ही है. दूसरी ओर वह रूस को भी समुद्री सीमा पर सीधा निशाना बना रहा है. यानि एक तरह से दोनों ही देश बिना कहे ही एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. भौगोलिक तौर पर देखें तो भूमध्य सागर और काला सागर की स्थिति और उनके बीच की दूरी भी उल्लेखनीय है. असल में काला सागर उत्तर और उत्तर पश्चिम में यूक्रेन, पूर्व में रूस तथा जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्की एवं पश्चिम में बुल्गारिया व रोमानिया से घिरा हुआ है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









