
अमेरिका: ट्रांस वुमन ने 64 साल के शख्स को कार से कुचला, उसकी बॉडी को Kiss किया फिर 9 बार चाकुओं से गोदकर की हत्या
AajTak
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित स्टीवन एंडरसन अपने पड़ोस में जा रहा था, तभी सड़क पर एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे टक्कर मार दी. इसके बाद कार दोबारा मौके पर आई और एंडरसन को दूसरी बार टक्कर मारी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला मौके से फरार हो गई.
अमेरिका के ह्यूस्टन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्रांस महिला ने 64 साल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी महिला ने पहले शख्स के ऊपर कार चढ़ाई फिर उसे 9 बार चाकुओं से गोदा. इतना ही नहीं, महिला ने हत्या करने से पहले व्यक्ति को कई बार चूमा. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित स्टीवन एंडरसन अपने पड़ोस में जा रहा था, तभी सड़क पर एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे टक्कर मार दी. इसके बाद कार दोबारा मौके पर आई और एंडरसन को दूसरी बार टक्कर मारी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला मौके से फरार हो गई.
द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध ट्रांस वुमन कैरन फिशर, थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर लौटी, और वह एंडरसन के शरीर के ऊपर लेट गई. इसके बाद महिला ने एंडरसन की बॉडी को कई बार चूमा. इसके बाद उसने ताबड़तोड़ चाकुओं से 9 बार हमला किया. हालांकि पुलिस ने आऱोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने घटना के बाद दूसरी गाड़ी में बैठने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी में सवार नहीं हो सकी. लिहाजा वह पैदल ही मौके से भागने लगी. हैरिस काउंटी के रिकॉर्ड में कहा गया है कि आरोपी ट्रांस वुमन फिशर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या, गिरफ्तारी से बचने और अस्पताल कर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है.
कोर्ट के रिकॉर्ड में संदिग्ध को पुरुष बताया गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान एक महिला के रूप में की. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी फिशर 2023 में एक मामले में गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया था. फिशर पर पहले साल 2021 में वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया गया था, लेकिन उस मामले को खारिज कर दिया गया था. बता दें कि आरोपी महिला को 24 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











