
'अमेरिका खुद परमाणु परीक्षण करने की तैयारी में...', न्यूक्लियर टेस्ट को आरोपों पर चीन का पलटवार
AajTak
चीन ने अमेरिकी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसने किसी भी तरह का परमाणु विस्फोटक परीक्षण नहीं किया. बीजिंग के मुताबिक ये आरोप निराधार हैं और अमेरिका इन्हें अपने परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.
चीन ने अमेरिका द्वारा लगाए गए परमाणु परीक्षण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. बीजिंग ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि यह महज एक झूठा बहाना है, जिसके जरिए अमेरिका अपने स्वयं के परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करने का रास्ता तैयार करना चाहता है. चीन का कहना है कि उसने हमेशा परमाणु परीक्षण पर रोक से जुड़े अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ पालन किया है और उसने कभी भी किसी प्रकार का परमाणु परीक्षण नहीं किया.
चीन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोप न केवल तथ्यों से परे हैं, बल्कि वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार के प्रयासों को भी कमजोर करते हैं. उसने अमेरिका से अपील की है कि वह परमाणु परीक्षण पर लगे मोराटोरियम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोबारा स्पष्ट करे. यह मोराटोरियम अमेरिका सहित पांच परमाणु हथियार संपन्न देशों द्वारा स्वीकार किया गया था. चीन का कहना है कि इस प्रतिबद्धता का सम्मान करना और उसका सख्ती से पालन करना वैश्विक सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 'उनका सर्वनाश तय है...' ताइवान ने अमेरिकी मिसाइल लगानी चाही तो अंगार उगलने लगा चीन
चीन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका को परमाणु परीक्षण पर वैश्विक सहमति का सम्मान करना चाहिए और ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अविश्वास और तनाव बढ़े. उसके अनुसार, परमाणु परीक्षणों को दोबारा शुरू करना न केवल अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा होगा, बल्कि इससे परमाणु हथियारों की दौड़ को भी बढ़ावा मिल सकता है. चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका को केवल बयानबाजी तक सीमित न रहकर ठोस और व्यावहारिक कदम उठाने चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार व्यवस्था की रक्षा की जा सके.
चीन ने दोहराया कि परमाणु हथियारों का उन्मूलन और परीक्षण पर स्थायी प्रतिबंध ही विश्व में स्थायी शांति और सुरक्षा का आधार बन सकता है. पिछले सप्ताह के अंत में, अमेरिका ने सनसनीखेज दावा किया था कि चीन गुप्त परमाणु हथियार परीक्षण की योजना बना रहा है और कम से कम एक परीक्षण कर चुका है. एक अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि उसे अमेरिका के इस दावे का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है, जिसमें उन्होंने चीन पर 2020 में गुप्त परमाणु परीक्षणों की एक श्रृंखला को अंजाम देने और परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधियों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को छिपाने का आरोप लगाया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









