
अमेरिका: खुदकुशी के मामले में भारतीय दूतावास ने दिया दखल, जांच एजेंसियों से साधा संपर्क
AajTak
3 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क में मनदीप कौर (30 साल) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. सुसाइड करने से मनदीप ने वीडियो रिकॉर्ड किया और कहा- मेरी मौत के लिए पति और मेरे ससुराल वाले जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुझे जीने नहीं दिया. वे पिछले 8 सालों से मुझे पीट रहे हैं. मनदीप यूपी के बिजनौर की रहने वाली थीं.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला मनदीप कौर के सुसाइड मामले को भारतीय दूतावास ने संज्ञान लिया है. इंडियन एंबेंसी ने कहा कि इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया. स्थानीय स्तर पर भी बातचीत कर रहे हैं. इसके साथ ही मनदीप के परिवार को हर तरह से मदद देने के लिए तैयार हैं.
बता दें कि 3 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क में मनदीप कौर (30 साल) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. सुसाइड करने से मनदीप ने वीडियो रिकॉर्ड किया और कहा- मेरी मौत के लिए पति और मेरे ससुराल वाले जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुझे जीने नहीं दिया. वे पिछले 8 सालों से मुझे पीट रहे हैं. मनदीप यूपी के बिजनौर की रहने वाली थीं.
US में भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है. एंबेसी ने कहा कि मनदीप कौर का क्वींस (न्यूयॉर्क) में निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. हम संघीय और स्थानीय स्तर पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ-साथ कम्युनिटी के संपर्क में हैं. हम हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं.
मनदीप कौर की बहन कुलदीप कौर ने आरोप लगाया है कि पति रंजोधबीर सिंह और परिजन उससे एक बेटा चाहते थे. ससुराल के लोग दहेज में 50 लाख रुपये की मांग भी कर रहे थे और इसे लेकर मनदीप कौर के साथ मारपीट की जा रही थी. जब ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने मेरी बहन को सुसाइड के लिए मजबूर किया. मनदीप कौर के ससुराल वाले बेटा चाह रहे थे लेकिन उसे दो बेटियां हो गईं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कुलदीप कौर ने आरोप लगाया है कि शादी के ठीक बाद से ही मनदीप को प्रताड़ित किया जा रहा था. कुलदीप के मुताबिक मनदीप की शादी फरवरी 2015 में हुई थी. शादी के बाद ही ससुराल के लोग और मनदीप अमेरिका के न्यूयॉर्क चले गए और उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









