
'अमेरिका को ये आइलैंड नहीं मिलेगा...', ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री का ट्रंप को दो टूक जवाब
AajTak
नीलसन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल कर लेगा. मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं: अमेरिका को ग्रीनलैंड नहीं मिलेगा. हम किसी और के अधीन नहीं हैं. हम अपना भविष्य खुद तय करेंगे.'
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सख्ती से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण प्राप्त करेगा.'
नीलसन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल कर लेगा. मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं: अमेरिका को ग्रीनलैंड नहीं मिलेगा. हम किसी और के अधीन नहीं हैं. हम अपना भविष्य खुद तय करेंगे.'
ग्रीनलैंड पर अमेरिका की रुचि क्यों
ग्रीनलैंड अटलांटिक महासागर में स्थित विशाल और संसाधन-समृद्ध द्वीप है, डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है और नाटो (NATO) का सहयोगी भी है. ट्रंप का दावा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है और उन्होंने इसे अमेरिका में शामिल करने की मंशा जाहिर की है.
क्या अमेरिका सैन्य बल का इस्तेमाल करेगा? एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह ग्रीनलैंड को बलपूर्वक लेने की संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे लगता है कि हम इसे बिना सैन्य बल के भी प्राप्त कर सकते हैं.' ट्रंप ने अपने बयान को विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा, लेकिन यह भी साफ कर दिया, मैं कोई भी विकल्प खारिज नहीं करता.
डेनमार्क और ग्रीनलैंड की तीखी प्रतिक्रिया

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








