
अमेरिका के हॉस्पिटल में फायरिंग, हमलावर ने ICU वार्ड में डॉक्टर-नर्स को मारी गोली, क्रॉस फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत
AajTak
अधिकारियों के मुताबिक हमलावर ने अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और कस्टोडियन को गोली मारी. क्रॉस फायरिंग के दौरान 3 पुलिस अधिकारियों को गोली लगी, जिसमें से पुलिस ऑफिसर एंड्रयू डुआर्टे की मौत हो गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि बाकी दो पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है.
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. फायरिंग का ताजा मामला अब अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के यॉर्क काउंटी में सामने आया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार हमलावर ने एक अस्पताल को निशाना बनाया है. वारदात के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है तो वहीं 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक हमलावर डायोजेनेस आर्केंजेल ऑर्टिज सुबह करीब 10:30 बजे एक सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन और कैरी बैग को बांधने वाली जिप टाई लेकर वेस्ट मैनचेस्टर टाउनशिप के यूपीएमसी मेमोरियल अस्पताल में घुस गया. हमलावर यहां से सीधे ICU में घुसा और डॉक्टर, नर्स और मरीजों के साथ-साथ कई लोगों को बंधक बना लिया.
दो पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज
अधिकारियों के मुताबिक ऑर्टिज ने अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और कस्टोडियन को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि हमलावर से क्रॉस फायरिंग के दौरान 3 पुलिस अधिकारियों को गोली लगी, जिसमें से पुलिस ऑफिसर एंड्रयू डुआर्टे की मौत हो गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि बाकी दो पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है.
सिर पर गन रखकर आया बाहर
पुलिस ने बताया कि हमलावर आर्केंजेल ऑर्टिज ने ICU में दाखिल होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर निशाना बना लिया और उन्हें लेकर अस्पताल से बाहर निकला. बंधकों के हाथ जिप टाई से बंधे हुए थे. पुलिसकर्मियों के पास कोई विकल्प नहीं था, इसलिए उन्होंने मजबूरी में गोलियां चलाईं. फायरिंग के दौरान ही हमलावर की मौत हो गई. पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस हमले में कोई भी मरीज घायल नहीं हुआ है. अभी तक हमले का मकसद नहीं पता चल सका है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









