
'अमेरिका के साथ डील करें या इजरायल से युद्ध...', ईरान पहुंच सऊदी प्रिंस MBS के भाई ने दी थी खामेनेई को चेतावनी!
AajTak
सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान पिछले महीने अप्रैल गए थे जिस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से बात की थी. इस दौरान उन्होंने ईरान को अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करने को लेकर चेताया था.
अमेरिका से चल रही ईरान की परमाणु वार्ता के बीच खबर आ रही है कि कुछ समय पहले सऊदी अरब ने ईरान को चेतावनी दी थी. सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात के दौरान उन्हें चेताते हुए कहा था कि परमाणु समझौते पर ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत को गंभीरता से लें या फिर इजरायल के साथ युद्ध के लिए तैयार रहें.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए खाड़ी के दो सूत्रों और दो ईरानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में और अधिक अस्थिरता की संभावना से चिंतित होकर, सऊदी अरब के 89 वर्षीय राजा सलमान बिन अब्दुलअजीज ने अपने बेटे प्रिंस खालिद बिन सलमान को खामेनेई को चेतावनी देने के लिए भेजा था.
सूत्रों ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में 17 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन परिसर में बंद कमरे में हुई बैठक में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची मौजूद थे.
ईरानी मीडिया ने प्रिंस के दौरे को कवर किया लेकिन किंग सलमान के सीक्रेट मैसेज को लेकर किसी तरह की रिपोर्ट तब सामने नहीं आई.
'ट्रंप के पास धीरज की कमी, लंबी बात नहीं करेंगे'
चार सूत्रों के अनुसार, प्रिंस खालिद, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत थे, ने बैठक के दौरान ईरानी अधिकारियों को चेतावनी दी कि अमेरिकी नेता के पास धैर्य की कमी है और वो लंबी बातचीत नहीं करना चाहेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









