
अमेरिका के मैरीलैंड में अंधाधुंध फायरिंग, कम से कम 7 लोगों को लगी गोली
AajTak
अमेरिका के मैरीलैंड में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इसमें कम से कम सात लोगों को गोली लगी है. शुरुआती खबरों के मुताबिक, इसमें कई लोगों की जान भी गई है. हालांकि अबतक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है.
अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां मैरीलैंड के एनोपोलिस में कम से कम साल लोगों को गोली मारी गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई लोगों की मौत हो गई है. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है.
स्थानीय अधिकारियों और गवाहों का कहना है कि मैरीलैंड के एनापोलिस में इमरजेंसी सेवाओं ने कम से कम सात पीड़ितों को गोली लगी है, इनमें से कई लोगों की मौत हो गई. यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है. जब एनोपोलिस में पैडिंगटन प्लेस के 1000 ब्लॉक में कई लोगों को गोली मारने की खबर के बाद अधिकारियों को बुलाया गया था.
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 7 लोगों को गोली मारी गई है. इनमें ऐसे भी कई लोग शामिल हैं, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कई अन्य पीड़ितों को अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है.
हालांकि अभी तक गोलीबारी के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है. इस हमले की घटना को किसने अंजाम दिया, इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिली है. बड़ी संख्या में इमरजेंसी वाहनों को घटनास्थल पर बुलाया गया है.
वर्जीनिया में हुई थी अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत
बता दें कि हाल ही में अमेरिका के वर्जीनिया में हाई स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. इतना ही नहीं इस फायरिंग में 7 लोग जख्मी भी हुए. पुलिस ने रिजमंड वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स की उम्र 19 साल है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. उस पर दूसरी डिग्री की हत्या के दो आरोप लगाए गए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










