
अमेरिका के मिनियापोलिस में हंगामे के बीच फेडरल एजेंट्स ने ली एक और जान, गुस्साई भीड़ ने लगाए कायर-कायर के नारे
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं. शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने मिनियापोलिस की सड़कों पर मार्च किया. इस दौरान ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई को खत्म करने की मांग की गई.
अमेरिका के मिनियापोलिस में फेडरल एजेंट्स ने एक और शख्स को गोली मार दी है. इस घटना के बाद फेडरल एजेंट्स ने भीड़ पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया. मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने राज्य में ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी की आलोचना की.
टिम वॉल्ज ने कहा कि मिनियापोलिस में फेडरल एजेंट्स ने एक और शख्स को गोली मार दी है. इस शख्स की उम्र 51 साल बताई जा रही है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्रंप प्रशासन द्वारा राज्य में चलाए जा रहे इमिग्रेशन प्रवर्तन अभियान को तुरंत समाप्त करने की मांग की.
डेमोक्रेट वॉल्ज ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बाद व्हाइट हाउस से संपर्क किया है और उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि राज्य में चल रहे इस ऑपरेशन को खत्म किया जाए. वॉल्ज ने पोस्ट कर कहा कि ये घिनाौना है. राष्ट्रपति को इस अभियान को खत्म करना चाहिए. मिनेसोटा से हजारों हिंसक, बिना प्रशिक्षण वाले अधिकारियों को वापस बुलाओ, अभी.
हालांकि, बता दें कि घटना की परिस्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि ये घटना मिनियापोलिस के दक्षिण हिस्से में हुई. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और लोगों से शांत रहने और उस इलाके से दूर रहने का आग्रह किया.
आधिकारिक बयान के अनुसार, गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने कहा कि घायल व्यक्ति के पास एक हथियार और दो मैगजीन थी. विभाग ने इस हथियार की एक तस्वीर भी जारी की है.
गोलीबारी के बाद गुस्साई भीड़ ने फेडरल एजेंट्स को कायर कहते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा. बता दें कि ये घटना ट्रंप प्रशासन के बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे एंटी इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान हुई. इससे पहले सात जनवरी को 37 साल की रेनी गुड नाम की महिला को आईसीई अधिकारी ने गोली मार दी थी, जिसके बाद से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








