
अमेरिका के नक्शेकदम पर चल रहा पाकिस्तान! पॉलिटिकल एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने क्या बताया?
AajTak
भारतीय-अमेरिकी पत्रकार फरीद जकारिया ने पाकिस्तान द्वारा सेना प्रमुख को आजीवन अभियोजन से छूट देने की आलोचना करते हुए कहा कि यह अमेरिका की तरह ‘अनियंत्रित कार्यपालिका’ मॉडल की नकल है. उन्होंने समझाया कि कैसे अमेरिकी प्रणाली में राष्ट्रपति शक्ति दशकों में असंतुलित रूप से बढ़ी है.
पाकिस्तान के द्वारा पिछले कुछ दिनों में उठाए कदमों और फैसलों पर नजर डाली जाए, तो पता चलता है कि वह अमेरिका के नक्श-ए-कदम पर चल रहा है. भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार और जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट फरीद जकारिया अमेरिका की आधुनिक कार्यपालिका (Executive) शक्ति का विश्लेषण किया है. उन्होंने बताया, "पाकिस्तान द्वारा अपनी सेना प्रमुख को आजीवन कानूनी अभियोजन से छूट देने पर, उनके पाकिस्तानी मित्र ने कहा कि वे 'अमेरिका के नक्शेकदम' पर चल रहे हैं."
फरीद जकारिया ने पाकिस्तान से जुड़े एक मित्र के साथ बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने पाकिस्तान द्वारा सेना प्रमुख को कानूनी अभियोजन से आजीवन प्रतिरक्षा सहित बड़ी ताकतें देने के हालिया फैसले पर निराशा जताई.
उन्होंने आगे बताया, "मेरे दोस्त ने जवाब दिया कि वे अमेरिका के नक्शेकदम पर चल रहे हैं." उनके मित्र ने पूछा कि क्या आपके सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला नहीं सुनाया कि राष्ट्रपति अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की हत्या कर सकते हैं और फिर भी अभियोजन से मुक्त रह सकते हैं? यह अमेरिका के नए लोकतांत्रिक निर्यात 'अनियंत्रित कार्यपालिका' में उनका स्वागत है.
अमेरिका पर क्या बोले जकारिया?
फरीद जकारिया ने आगे कहा, "अमेरिका के फाउंडर्स अगर वापस आकर अपनी विरासत को देखते, तो उन्हें आधुनिक राष्ट्रपति पद देखकर आश्चर्य होता. उन्होंने राजनीतिक प्रणाली को स्पष्ट रूप से शक्ति को खंडित करने के लिए डिज़ाइन किया था. उन्होंने जानबूझकर एक डीसेंट्रलाइज्ड और संयमित कार्यपालिका की कल्पना की, जिसका जिक्र अनुच्छेद 2 में किया गया है. कांग्रेस को सरकार की पहली शाखा नामित किया गया और उसे ज्यादातर अधिकार दिए गए, जिसमें टैक्स लगाने, खर्च करने, युद्ध का ऐलान करने और वाणिज्य को विनियमित करने की ताकतें शामिल थीं."
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान के दावे को किया खारिज... कहा- श्रीलंका जा रही फ्लाइट को तुरंत दी क्लीयरेंस

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









