
अमेरिका के कोलोराडो नाइट क्लब में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, 18 घायल
AajTak
अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में रविवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में रविवार (भारतीय समयानुसार) को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग के अधिकारी लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने बताया कि एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए. आंकड़ों में बदलाव भी हो सकता है. मामले की जांच की जा रही है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
#Breaking: Colorado Springs Police confirm five are dead and 18 injured in the Club Q shooting! pic.twitter.com/RZuP6cEaYp
— Brian Sherrod (@briansherrodtv) November 20, 2022
उन्होंने बताया कि पुलिस को रात 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में कॉल आई. जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम क्लब में पहुंची और एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया. इस गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति भी घायल हो गया था और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
इस गोलीबारी के बारे में क्लब क्यू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "हमारे समुदाय पर मूर्खतापूर्ण हमले से बर्बादी." क्लब ने आगे कहा, "हम हीरो जैसे कस्टमरों की त्वरित प्रतिक्रियाओं का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमलावर को वश में कर लिया और इस घृणास्पद हमले को रोक दिया."
बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में L.G.B.T.Q क्लबों को टारगेट करते हुए हमले हो चुके हैं. 2016 में, एक बंदूकधारी ने इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह के प्रति निष्ठा की घोषणा करने के बाद ऑरलैंडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब में 49 लोगों की हत्या कर दी थी. इस हमले में 53 लोग घायल भी हुए थे.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








