
अमेरिका की वॉर्निंग के बाद नेतन्याहू की दो टूक, बोले- राफा में उतारेंगे सेना, हमास का सफाया करके लेंगे दम
AajTak
इजरायली पीएम नेतन्याहू का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब यूरोपीय संघ के नेताओं ने इजरायल से अनुरोध किया है कि वे राफा में अपना ग्राउंड ऑपरेशन शुरू नहीं करें. यूरोपीय काउंसिल ने इजरायली सरकार से राफा में ग्राउंड ऑपरेशन से दूर रहने को कहा है, जहां लाखों फिलिस्तीनी नागरिक पनाह लिए हुए हैं और उन्हें मानवीय सहायता मिल रही है.
इजरायल और हमास के बीच बीते कई महीनों से जंग जारी है. गाजा में लगातार बमबारी जारी है. ऐसे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी गाजापट्टी के राफा शहर में सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया है.
नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की सेना राफा में सेना उतारकर हमास का सफाया करेगी. हालांकि, अमेरिका सहित कई वैश्विक देश इजरायल पर दबाव बना रहे हैं कि वे राफा से दूरी बनाए रखें.
बता दें कि राफा को अपेक्षाकृत सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जा रहा है, जहां 15 लाख लोगों ने शरण ली है. नेतन्याहू ने वॉशिंगटन में फिलिस्तीन समर्थित एआईपीएसी संगठन की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम नागरिक आबादी को बिना नुकसान पहुंचाए राफा में प्रवेश करेंगे.
नेतन्याहू का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब यूरोपीय संघ के नेताओं ने इजरायल से अनुरोध किया है कि वे राफा में अपना ग्राउंड ऑपरेशन शुरू नहीं करें. यूरोपीय काउंसिल ने इजरायली सरकार से राफा में ग्राउंड ऑपरेशन से दूर रहने को कहा है, जहां लाखों फिलिस्तीनी नागरिक पनाह लिए हुए हैं और उन्हें मानवीय सहायता मिल रही है.
बता दें कि बीते हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि वो रेड लाइन क्रॉस नहीं करें और राफा पर हमले का इरादा छोड़ दें.
इजरायल में कहां हुआ हमला?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









