
'अमेरिका का ही नुकसान...' BRICS देशों को ट्रंप की धमकी पर क्या बोले अर्थशास्त्री?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ब्रिक्स देश अपनी करेंसी लाते हैं तो उनके लिए अमेरिका से व्यापार करना काफी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि वो इन देशों पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगा देंगे. ट्रंप की इस धमकी पर अर्थशास्त्रियों ने प्रतिक्रिया दी है. अर्थशास्त्री रघुराम राजन का कहना है कि ट्रंप प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी कर रहे हैं.
पिछले साल रूस में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स करेंसी पर काफी बात हुई थी. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के इस संगठन में ब्रिक्स करेंसी लाने पर कोई फैसला तो नहीं हुआ लेकिन एक नया भुगतान तंत्र बनाने पर सहमति जरूर बनी. ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व वाली पश्चिमी भुगतान प्रणाली स्विफ्ट नेटवर्क से इतर नई भुगतान प्रणाली बनाए जाने पर बात की जिससे डॉलर के मुकाबले उनकी करेंसी में उतार-चढ़ाव के खतरे को कम किया जा सके.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कजान शहर में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नए भुगतान तंत्र को लेकर कहा था कि रूस डॉलर को छोड़ना या उसे हराना नहीं चाहता बल्कि उनके देश को डॉलर के साथ काम करने से रोका जा रहा है. पुतिन ने कहा था, 'इसलिए हमें दूसरे विकल्प की तरफ देखने पर मजबूर होना पड़ रहा है.'
नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को नई करेंसी लाने के खिलाफ धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि अगर ब्रिक्स देश कोई नई करेंसी बनाते हैं या फिर डॉलर की जगह लेने के लिए किसी दूसरी करेंसी का समर्थन करते हैं तो उन्हें 100 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने धमकी दी थी कि ब्रिक्स देश अमेरिकी बाजार में व्यापार नहीं कर पाएंगे.
20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा, 'अगर ब्रिक्स देश ऐसा करना चाहते हैं, तो ठीक है लेकिन इसके बाद अमेरिका से व्यापार पर उन्हें कम से कम 100 प्रतिशत टैरिफ देना होगा. वैश्विक व्यापार में डॉलर के इस्तेमाल को कम करने की अगर वो सोचते भी हैं तो उन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा.'
ट्रंप की धमकी पर क्या बोले अर्थशास्त्री?
मंगलवार को स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच पर चर्चा के दौरान कई अर्थशास्त्रियों ने कहा कि ब्रिक्स देशों को ट्रंप की धमकी डॉलर से उन्हें और दूर ही करेगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









