
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की भी मौत
AajTak
अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत हो गई है.
इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस हमले में अहमदीनेजाद के कई करीबी सलाहकार और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी मारे गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदीनेजाद की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान थे. यह हवाई हमला शनिवार को उस इमारत पर किया गया, जहां अहमदीनेजाद अपनी टीम के साथ मौजूद थे. ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर-पूर्वी नरमक इलाके में यह इमारत स्थित बताई जा रही है, जहां पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद का आवास भी है.
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें अहमदीनेजाद के आवास पर हुए हमले के बाद भारी तबाही दिखाई दे रही है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इन हवाई हमलों में दो स्कूली छात्रों की भी मौत हुई है. महमूद अहमदीनेजाद का जन्म 28 अक्टूबर 1956 को सेम्नान प्रांत के गर्मसार के पास स्थित अरदान गांव में हुआ था. वह ईरान के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे और देश के 6वें राष्ट्रपति के रूप में 2005 से 2013 तक पद पर रहे. अहमदीनेजाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने के प्रतीक बने.
यह भी पढ़ें: 'शैतान अब नहीं रहा...', अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत से गदगद दिखे ईरान के पूर्व प्रिंस रजा पहलवी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा चर्चित उनका बयान था 'इजरायल को नक्शे से मिटा देना चाहिए', जो उन्होंने 2005 में दिया था. उनके कार्यकाल में ईरान पर पश्चिमी देशों (खासकर अमेरिका और इजरायल) की तरफ से प्रतिबंध बहुत बढ़े. अहमदीनेजाद ईरान में गरीबों और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे क्योंकि सादगी से रहते थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते थे. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमलों के बीच, इस्लामिक गणराज्य के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि उनका देश कड़ा जवाब देना जारी रखेगा. देश को संबोधित करते हुए पेजेशकियान ने कहा कि ईरान क्षेत्र में अमेरिका तथा इजरायल के सैन्य ठिकानों को नष्ट करेगा.
उन्होंने इजरायल के हवाई हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत को शहादत बताया. अब तक ईरान ने कुवैत, कतर, इराक और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. इसके अलावा ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर भी हमले किए हैं, जिनमें राजधानी अबू धाबी और वित्तीय केंद्र दुबई शामिल हैं. यूएई में हुए हमलों में तीन लोगों की मौत और 58 के घायल होने की खबर है.
यह भी पढ़ें: 'अत्याचार की बेड़ियों से आजाद हो जाओ', खामेनेई के खात्मे के बाद इजरायल का ईरान के लोगों को संदेश

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









