
अमेरिकाः 15 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के इंजन में लगी आग, जलकर गिरने लगे टुकड़े
AajTak
विमान को उड़ान भरने के 20 मिनट के अंदर ही वापस डेनवर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जाते हैं.
अमेरिका में डेनवर से हवाई जा रहे एक विमान के इंजन में आग लग गई. आग लगने के बाद विमान से बड़े-बड़े टुकड़े जमीन पर गिरने लगे, वहीं इस फ्लाइट से सफर कर रहे यात्रियों को भी काफी गर्मी महसूस होने लगी. विमान को उड़ान भरने के 20 मिनट के अंदर ही वापस डेनवर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जाते हैं. Engine failure on Boeing 777 United aircraft. Plane took off from Denver and returned safely in 20 minutes. Engine parts fell soon after take off. Pilots flew the aircraft back safely. Look at the engine, it's hardly in shape. pic.twitter.com/gByQ9Sj85q जानकारी के मुताबिक अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट डेनवर से हवाई जा रही थी. यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग 77 विमान ने 231 यात्रियों को लेकर डेनवर से हवाई के लिए उड़ान भरी थी. विमान जमीन से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था कि उसके इंजन में आग लग गई. आग विमान के एक इंजन में लगी थी.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








