
अमेठी से राहुल गांधी, रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव? यूपी कांग्रेस प्रभारी ने दिया ये जवाब
AajTak
अविनाश पांडेय ने कहा कि अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. निश्चित रूप से कांग्रेस के नेता यहां से जुड़े हुए हैं. लोगों की भावनाएं भी उनसे जुड़ी हैं. यूपी के लोगों की भावनाओं से हमने शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है.
उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों अमेठी और रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा? अब तक कांग्रेस की तरफ से इसका ऐलान नहीं किया गया है. अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ते आए हैं, जबकि रायबरेली सोनिया गांधी की सीट रही है. सोनिया गांधी राज्यसभा पहुंच गई हैं, इसलिए इस बार वो यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगी. ऐसे में अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. अविनाश पांडेय का कहना है कि सही वक्त आने पर अमेठी और रायबरेली पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.
अविनाश पांडेय ने कहा कि अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. निश्चित रूप से कांग्रेस के नेता यहां से जुड़े हुए हैं. लोगों की भावनाएं भी उनसे जुड़ी हैं. यूपी के लोगों की भावनाओं से हमने शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है.
उन्होंने कहा कि राजनीति में रणनीति होती है. सही समय आने पर कुछ चीजों की घोषणा की जाती है. जब इसका सही समय आएगा, तब केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से इसकी घोषणा कर दी जाएगी.
इस बीच कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं. बताया जा रहा है कि वायनाड में वोटिंग के बाद राहुल गांधी खुद इस पर फैसला लेंगे. वायनाड में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. राहुल गांधी यहां से उम्मीदवार हैं. वायनाड में वोटिंग के बाद राहुल फैसला करेंगे कि वो अमेठी से लड़ेंगे या नहीं.
हालांकि, अमेठी से प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई है. अमेठी से बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर चुनाव लड़ रही हैं. जबकि, रायबरेली से बीजेपी ने भी अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







