
अमेठी का टिकट फाइनल करने से क्यों बच रही है कांग्रेस? क्या वायनाड में वोटिंग का है इंतजार
AajTak
गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी सीट से कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. रॉबर्ट वाड्रा ने भी अमेठी से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी है. ऐसे में अब यह सवाल भी उठ रहे हैं कि कांग्रेस आखिर अपना गढ़ रहे अमेठी में टिकट फाइनल करने से क्यों बच रही है?
उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी से कांग्रेस किसे चुनाव मैदान में उतारेगी, इसे लेकर सस्पेंस के बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का एक बयान आया है. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि अमेठी की जनता मुझे अपने सांसद के रूप में देखना चाहती है. मौका मिला तो स्मृति ईरानी को चुनौती देने के लिए तैयार हूं.
वाड्रा के इस बयान से अमेठी से कांग्रेस के टिकट को लेकर बहस ने जोर पकड़ लिया है. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि हम तो चाहते हैं कि अमेठी से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ें. वाड्रा की दावेदारी और राहुल की उम्मीदवारी पर सस्पेंस के बीच सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अमेठी का टिकट फाइनल करने से कांग्रेस क्यों बच रही है?
अमेठी पर निर्णय से क्यों बच रही कांग्रेस?
रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने भी चर्चा की दिशा बदल दी है. अब चर्चा यह शुरू हो गई है कि क्या राहुल की सीट से कांग्रेस इस बार वाड्रा को उतारने के मूड में है? दरअसल, राहुल गांधी 2019 के चुनाव में अमेठी सीट से हार गए थे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हरा दिया था. राहुल तब केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव मैदान में थे. राहुल वायनाड से जीतने में सफल रहे थे. राहुल गांधी इस बार भी वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां इस बार उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार के सुरेंद्रन और लेफ्ट की एनी राजा से है.
वायनाड में लेफ्ट पार्टियां जमीन पर यह नैरेटिव सेट करने की कोशिश में हैं कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे और अगर वह वहां से जीत गए तो वायनाड सीट खाली कर देंगे. वायनाड में वोटिंग से पहले कांग्रेस ने अमेठी से राहुल गांधी के उतरने का ऐलान कर दिया तो हो सकता है कि लेफ्ट यह नैरेटिव सेट करने की रणनीति में सफल हो जाए. अगर ऐसा हुआ तो वायनाड सीट से राहुल गांधी के जीतने की संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है. वायनाड सीट पर वोटिंग तक कांग्रेस की रणनीति अमेठी सीट को लेकर सस्पेंस बनाए रखने की हो सकती है.
रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस को क्या फायदा?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










