
अमृत महोत्सव के तहत वर्ल्ड-11 से भिड़ेगी टीम इंडिया? मोदी सरकार ने BCCI को भेजा प्रस्ताव!
AajTak
क्रिकेट फैन्स को अगस्त के महीने में एक दिलचस्प मैच देखने को मिल सकता है. जहां टीम इंडिया का मुकाबला वर्ल्ड-11 से हो सकता है. भारत इस वक्त आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी के तहत ये मैच हो सकता है.
भारत में अभी आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है, भारत सरकार इसे अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है. जिसके अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं और अब इसमें क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी है. 22 अगस्त को इसी जश्न के तहत टीम इंडिया की बेस्ट इलेवन एक मैच खेल सकती है, जो वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा ऐसा एक प्रस्ताव बीसीसीआई को भेजा गया है. जिसमें इस तरह का मैच करवाने पर विचार करने और इसकी तैयारी करने का आग्रह किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह प्रस्ताव संस्कृति मंत्रालय द्वारा भेजा गया है जो अमृत महोत्सव की पूरी व्यवस्था को देख रही है.
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, अभी सरकार की ओर से प्रस्ताव आया है और ये क्या संभव है, इसके लिए क्या-क्या करना होगा इसपर ही विचार चल रहा है. इसके लिए 22 अगस्त की तारीख बताई गई है, हमें इसके लिए 13-14 इंटरनेशनल प्लेयर्स की ज़रूरत होगी. जिसमें देखना होगा कि उस वक्त कौन उपलब्ध रहेगा.
बता दें कि बीसीसीआई के अधिकारी 22 से 26 जुलाई के बीच होने वाली आईसीसी की मीटिंग के लिए बर्मिंघम में ही होंगे. ऐसे में यहां पर अन्य क्रिकेट बोर्ड से इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो सकती है. भारत की टीम को तैयार करना मुश्किल नहीं होगा.
भारत का जिम्बाव्बे दौरा 20 अगस्त को खत्म होगा, ऐसे में यहां मौजूद कुछ प्लेयर्स 22 अगस्त को शायद उपलब्ध ना रहें. लेकिन विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे बड़े प्लेयर्स इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में वह इस बड़े मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.
ऐसे में देखना होगा कि अगर 22 अगस्त को यह मैच होता है, जो भारत की प्लेइंग-11 और वर्ल्ड-11 में कौन-कौन बड़ा स्टार शामिल है. फैन्स के मन में ये भी सवाल होगा कि क्या पाकिस्तान का कोई क्रिकेटर इस टीम का हिस्सा बनेगा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











