
'अमृता सिंह माफी मांगेंगी तो...', ओरी ने रखी शर्त, बताया सारा अली खान की मां ने दिया 'ट्रॉमा'
AajTak
Orry और सारा अली खान के बीच सोशल मीडिया विवाद गहराता जा रहा है. ओरी ने सारा झगड़ा खत्म करने के बदले अमृता सिंह से माफी की मांग की है. उनका कहना है कि उन्होंने उन्हें लाइफ का ट्रॉमा दिया है.
शोबिज की दुनिया में इन दिनों ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी (Orry) लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वजह है उनके विवादित सोशल मीडिया पोस्ट, जिनसे साफ पता चलता है कि उनके और उनके पुराने दोस्तों इब्राहिम अली खान और सारा अली खान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.
इस पर रिएक्ट करते हुए हाल ही में ओरी ने कहा कि अगर सारा और इब्राहिम की मां अमृता सिंह उनसे माफी मांग लें, तो वह पुरानी बातों को भूलने के बारे में सोच सकते हैं.
सारा और इब्राहिम को क्यों किया अनफॉलो?
HT से सारा को अनफॉलो करने को लेकर ऑरी ने कहा- मैंने सारा को काफी समय पहले अनफॉलो कर दिया था और मैं कई सालों से इब्राहिम को भी फॉलो नहीं करता.
उन्होंने आगे कहा- सारा के साथ दोस्त होने का दिखावा करना मतलब उस ट्रॉमा को नजरअंदाज करना, जो उनकी मां ने मुझे दिया. और अब मैं ऐसा नहीं कर सकता. जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह के ट्रॉमा की बात कर रहे हैं, तो ओरी ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.
सारा के करियर पर कमेंट वायरल













