
अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 अत्याधुनिक पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा
AajTak
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर Glock 9mm समेत 5 अवैध पिस्टल बरामद की हैं. जांच में पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संपर्क का खुलासा भी हुआ है, जो चिंता की बात हो सकता है. पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है.
अमृतसर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ किया है. बरामद हथियारों में Glock 9mm और .30 बोर जैसी अत्याधुनिक पिस्टल शामिल हैं. शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
पांच पिस्टल बरामदअमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. तलाशी में उनके पास से पांच अत्याधुनिक पिस्टल बरामद हुईं. इनमें Glock 9mm और .30 बोर जैसी खतरनाक हथियार शामिल हैं. ये हथियार किसी बड़ी वारदात की आशंका को जन्म दे रहे थे. पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी शहर की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है. समय रहते कार्रवाई ने संभावित खतरे को टाल दिया.
पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासापंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में गंभीर तथ्य सामने आए हैं. गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में सक्रिय तस्करों के सीधे संपर्क में थे. ये संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बनाए गए थे. सरहद पार से अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क संचालित हो रहा था. डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर सौदे तय किए जाते थे. इससे साफ है कि तस्करी का तरीका अब और ज्यादा संगठित और हाईटेक हो चुका है.
Arms Act के तहत केस दर्ज इस मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में Arms Act के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है. आगे और पीछे जुड़े लिंक की गहन जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश है कि हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जाने थे. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









