
अमृतपाल पर पंजाब में सियासत, समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस, अकाली दल देगी कानूनी सहायता
AajTak
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने डीजीपी को पत्र लिखकर बड़ी संख्या में युवाओं को अमृतपाल का समर्थक बताए जाने पर चिंता जताई है. वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल गिरफ्तार युवाओं की कानूनी मदद करेगी.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस लगातार दबिश दे रही है. इस बीच पंजाब के राजनीतिक दलों ने अमृतपाल के गिरफ्तार समर्थकों का समर्थन किया है. एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने डीजीपी को पत्र लिखकर बड़ी संख्या में युवाओं को अमृतपाल का समर्थक बताए जाने पर चिंता जताई है तो वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल गिरफ्तार युवाओं की कानूनी मदद करेगी.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं को अमृतपाल समर्थक बताया जा रहा है, जोकि चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि वैसे तो पंजाब कांग्रेस देश विरोधी तत्वों के प्रति किसी तरह की नरमी का समर्थन नहीं करती है, लेकिन इन भटके हुए नौजवानों के पुनर्वास के लिए नरम रुख अपनाने की जरूरत है.
कांग्रेस ने कई पत्र लिखे, कार्रवाई लेट हुई: अमरिंदर सिंह राजा
वडिंग ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब की स्थिति को नियंत्रित करने में काफी समय लिया. उन्होंने कहा कि अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस ने डीजीपी को कई पत्र लिखे थे, लेकिन वे सही समय पर ऐसा करने में विफल रहे. उन्होंने कहा कि अमृतपाल जैसे लोगों पर रासुका लगाया जाना चाहिए, लेकिन सरकार को निर्दोष युवाओं पर ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.
गिरफ्तार युवाओं की कानूनी मदद करेगी अकाली दल
कांग्रेस के साथ ही शिरोमणि अकाली दल भी पंजाब में गिरफ्तार हुए युवाओं की कानूनी मदद करेगी. सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में चल रही अतिरिक्त संवैधानिक कार्रवाई में गिरफ्तार सभी सिख युवाओं को पूरी कानूनी सहायता प्रदान करने का फैसला किया है और यह सुनिश्चित किया है कि पंजाब सरकार द्वारा उनके अधिकारों को कुचला नहीं जाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










