
अमीरी की रेस में अंबानी और अडानी के बीच आया ये चीनी अरबपति
AajTak
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उद्योगपति मुकेश अंबानी 13वें स्थान बरकरार हैं. मुकेश अंबानी के बाद 14वें नंबर पर अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी थे, जो अब एक पायदान फिसलकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उद्योगपति मुकेश अंबानी 13वें स्थान बरकरार हैं. मुकेश अंबानी के बाद 14वें नंबर पर गौतम अडानी थे, जो अब एक पायदान फिसलकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में गौतम अडानी की संपत्ति घटी है, जिस वजह से वो 14वें से 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं. ब्लूमबर्ग की मंगलवार तक की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी की संपत्ति 68.4 अरब डॉलर है. जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 75.8 अरब डॉलर है. दरअसल, एक ओर गौतम अडानी की संपत्ति घटी है, वहीं दूसरी ओर चीन के झोंग शानशान की संपत्ति बढ़ी है. जिससे वो अब अडानी को पीछे कर 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं. 14वें पायदान में पहुंचने के साथ ही झोंग शानशान एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












