
अमित शाह से मिलेंगे बर्क, संभल के सांसद ने मुलाकात का मांगा समय
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है.
उत्तर प्रदेश के संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है. संभल में शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से बर्क खबरों में बने हुए हैं.
संभल हिंसा और बिजली चोरी में घिरे सपा सांसद बर्क द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी एक्शन शुरू हो गया है. प्रशासन ने उनके घर पर बुलडजोर कार्रवाई हुई है. उनके घर के बाहर नाली के ऊपर बनी सीढ़ियों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है.
संभल से सपा सांसद बर्क पर बिजली चोरी का भी आरोप है. बिजली चोरी को लेकर उन पर एक करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बिजली विभाग ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है, जिसके बाद बर्क के घर की बिजली भी काट दी गई थी.
इससे पहले बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया था कि जब बिजली विभाग की टीम ने सांसद बर्क के घर में लगे मीटर की रीडिंग ली तो वह जीरो निकली थी. इसके बाद डिपार्टमेंट की तरफ से उन्हें नोटिस जाएगा. नोटिस पर 15 दिन में रकम जमा नहीं करने पर विभाग की तरफ से आरसी जारी की जाएगी.
बता दें कि जब बिजली विभाग की टीम सांसद बर्क के घर छापेमारी करने पहुंची थी तो सांसद के पिता ममलूक उर्रहमान बर्क की ओर से बिजली कर्मचारियों को धमकी भी दी गई थी. उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम कबाड़ा कर देंगे. उनके इस बयान को लेकर नखासा पुलिस थाने में बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.
इससे पहले 24 नवंबर को संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा में पुलिस ने एफआईआर में सपा सांसद बर्क को नामजद किया था. पुलिस का आरोप है कि सांसद बर्क ने भड़काऊ भाषण दिए थे, जिसकी वजह से हिंसा हुई थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










