
अमित शाह से मिलकर अजय मिश्रा ने लखीमपुर मामले पर दी सफाई, जानें गृह मंत्री ने क्या कहा?
ABP News
दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक ये मुलाक़ात चली. अमित शाह ने अजय मिश्रा से जांच में सहयोग देने का निर्देश दिया. लखीमपुर की घटना के बाद पहली बार अजय मिश्रा दिल्ली आए हैं.
नई दिल्ली: लखीमपुर की घटना पर जारी सियासी कोहराम के बीच गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा आज दिल्ली पहुंचे. अजय मिश्रा ने गृह मंत्री अमित शाह के घर मुलाकात कर पूरी घटना को लेकर सफाई पेश की. दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक ये मुलाक़ात चली. अमित शाह ने अजय मिश्रा से जांच में सहयोग देने का निर्देश दिया. लखीमपुर की घटना के बाद पहली बार अजय मिश्रा दिल्ली आए हैं.
लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों पर जीप से कुचलने का आरोप है. इस घटना के बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी, अजय मिश्रा और योगी सरकार पर हमलावर है. वहीं किस्ना नेता राकेश टिकैत ने भी अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है.













