
अमर कौशिक ने दबाव में बनाई थी 'स्त्री 2', बोले, 'सो नहीं पाए, गालियों के लिए तैयार थे'
AajTak
अमर ने बताया कि कैसे सीक्वल बनाने का दबाव पूरी टीम पर भारी पड़ा. उन्होंने एक्सेप्ट करते हुए कहा कि- सीक्वल को हमेशा कठोर रूप से आंका जाता है. मेरे लेखक नीरेन भट्ट और मैं खुद से कहते रहे कि आलोचना के लिए तैयार रहो.
स्त्री 2 की बंपर सक्सेस के बाद, निर्देशक अमर कौशिक फाइनली रेस्ट मोड में आ पाए हैं. हॉरर-कॉमेडी सीक्वल, जिसने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया, क्रिटिक्स और दर्शकों से समान रूप से तारीफें बटोरीं. इस फिल्म ने फिल्ममेकर को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया था. पर बता दें, शानदार तारीफों और रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़ों के पीछे एक ऐसी प्रोडक्शन प्रोसेस रही, जो हद से ज्यादा दबाव, रातों की नींद हराम करने और आसमान छूती उम्मीदों से भरी थी.
स्त्री 3 में जल्दबाजी नहीं करना चाहते मेकर्स
इस बारे में अमर कौशिक ने खुद बताया. वो बोले कि स्त्री 2 की मेकिंग के दौरान वो सो नहीं पाए थे. कोमल नाहटा से बातचीत में अमर बोले- तब से लेकर अब कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. फिल्म को बहुत प्रेशर में बनाया गया था. इसे पहले ही तय कर दिया गया था, और बहुत सी चीजें हुईं. इसलिए अब मैं 3-4 महीने आराम करने की कोशिश कर रहा हूं. लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं, वे पूछ रहे हैं कि अगली फिल्म कब आ रही है, लेकिन मैं इसे अपने सिर पर हावी नहीं होने दे रहा हूं.
उन्होंने आगे बताया कि कैसे सीक्वल बनाने का दबाव पूरी टीम पर भारी पड़ा. अमर ने एक्सेप्ट करते हुए कहा कि- सीक्वल को हमेशा कठोर रूप से आंका जाता है. मेरे लेखक नीरेन भट्ट और मैं खुद से कहते रहे कि गालियों के लिए तैयार रहो. अब हमें बस इसे जितना संभव हो उतना कम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
स्त्री 2 के वक्त सो नहीं पाए अमर
पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान सबसे बड़ा स्ट्रेस पॉइंट आया, वो ये था- वीएफएक्स के साथ, आप सीधे काम नहीं कर रहे हैं. आप निर्देश दे रहे हैं और डेडलाइन सेट कर रहे हैं. और जब आपको पता चलता है कि बहुत काम बाकी है लेकिन बहुत कम समय है, तो ये आपको बहुत परेशान करता है. रिलीज से पहले पिछले 2-3 महीनों में हम ठीक से सो नहीं पाए.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










